Hindi Newsदेश न्यूज़UP police busted sex racket in guest house mainpuri uttar pradesh

गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, एक महिला और एक अधेड़ को किया गिरफ्तार

शुक्रवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दो युवक भाग निकले। एक अधेड़ और एक...

मैनपुरी। हिन्दुस्तान संवाद Sun, 2 June 2019 12:01 PM
share Share
Follow Us on
 गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, एक महिला और एक अधेड़ को किया गिरफ्तार

शुक्रवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दो युवक भाग निकले। एक अधेड़ और एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली लाया गया। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

शनिवार को कोतवाली में क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय ने बताया कि शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान कोतवाली क्षेत्र में पुरानी कोतवाली के निकट श्रीराम गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अड्डा चलने की जानकारी मिली। खबर मिलते ही सीओसिटी कोतवाली प्रभारी ओमहरी बाजपाई को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी की तो दो युवक मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक कमरे से एक अधेड़ और एक महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। दोनों को कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ में अधेड़ ने अपना नाम संजीव मिश्रा पुत्र नीलेश मिश्रा निवासी ललूपुर बताया। महिला भी कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी है। दोनों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और दोनों को जेल भेज दिया गया।

शहर के कुछ और स्थान भी हैं पुलिस के निशाने पर
मैनपुरी। शहर में देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। सीओसिटी ने बताया मैनपुरी शहर में कुछ और स्थान चिन्हित किए गए हैं। जहां इस तरह के काम किए जाने की शिकायतें मिली हैं। पुलिस इन स्थानों पर नजर रख रही है। जल्द कार्रवाई कर इस धंधे को बंद कराया जाएगा। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास भी कुछ लोग रात के समय आपत्तिजनक स्थिति में घूमते रहते हैं। उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि सीओसिटी और कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारकर एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा है। दो लोग भाग गए। मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए दोनों को जेल भेजा गया है। भागे लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें