Hindi Newsदेश न्यूज़Shocking Hyderabad couple live stream sexual acts mask on face police raids and arrest

मास्क लगाकर गंदे काम की लाइव स्ट्रीमिंग, कपल गिरफ्तार; कहां का है मामला

हैदराबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कपल को गंदे काम के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह कपल चेहरे पर मास्क लगाकर एक मोबाइल ऐप पर अपने सेक्सुअल ऐक्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग करते थे। इसके बदले में इन्हें पैसे मिलते थे।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबादFri, 27 June 2025 11:38 AM
share Share
Follow Us on
मास्क लगाकर गंदे काम की लाइव स्ट्रीमिंग, कपल गिरफ्तार; कहां का है मामला

हैदराबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कपल को गंदे काम के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह कपल चेहरे पर मास्क लगाकर एक मोबाइल ऐप पर अपने सेक्सुअल ऐक्ट्स की लाइव स्ट्रीमिंग करते थे। इसके बदले में इन्हें पैसे मिलते थे। इसमें पति की उम्र 41 साल और पत्नी की उम्र 37 साल बताई गई है। पुलिस के मुताबिक यह कपल अंबरपेट के मल्लिकार्जुन नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उनके घर से कई उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें हाई डेफिनिशन कैमरा भी शामिल हैं।

जल्दी पैसे कमाने का लालच
पुलिस के मुताबिक कपल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इन दोनों का कहना है कि वह जल्दी पैसे कमाने के लिए यह कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक पति पेशे से एक कैब ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि यह कपल अपने सेक्सुअल ऐक्ट्स के वीडियो शूट करता था। इसके बाद वह ऐप यूजर्स को इसे शेयर करते थे।

युवा देखते थे कंटेंट
इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले ज्यादातार युवा थे। यह यूजर्स कंटेंट के बदले में पैसे चुकाते थे। लाइव स्ट्रीम किए गए कंटेंट के बदले में दो हजार रुपए, जबकि रिकॉर्डेड क्लिप के बदले में 500 रुपए मिलते थे। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट के जरिए जोड़े ने जितना पुरुष अकेले कमाता था, उससे ज्यादा पैसे कमाए।

पहचान छुपाने के लिए मास्क
बताया जाता है कि यह कपल एचडी कैमरे पर अपनी करतूतें रिकॉर्ड करता था। इस दौरान अपनी पहचान छुपाने के लिए यह लोग चेहरे पर मास्क लगा लेते थे। पुलिस को इनके बारे में टिप मिली थी। इसके बाद ईस्ट जोन टास्क फोर्स ने इनके घर पर छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें