Hindi Newsदेश न्यूज़israel attack on iran direct impact on india many flights returns mid travel

ईरान पर इजरायल के हमले का भारत पर सीधा असर, बीच रास्ते से लौट रहे विमान; देखें पूरी लिस्ट

Israel attacks Iran: ईरान के एयरस्पेस बंद करने का सीधा असर भारत पर हुआ। अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों के लिए जाने वाली भारतीय उड़ानों पर इसका असर दिखा है। एयर इंडिया ने अपनी कई उड़ानों को डायवर्ट किया है तो कुछ को उन्हीं एयरपोर्ट्स पर वापस बुलाया गया है, जहां से वे रवाना हुई थीं।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 June 2025 09:46 AM
share Share
Follow Us on
ईरान पर इजरायल के हमले का भारत पर सीधा असर, बीच रास्ते से लौट रहे विमान; देखें पूरी लिस्ट

Israel Iran War Updates: इस्लामिक देश ईरान पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है। शुक्रवार की सुबह ईरान में इजरायल के हमलों के साथ हुई और कई परमाणु ठिकानों को टारगेट किया गया है। यह जंग और बढ़ने के आसार हैं और इसके चलते सुरक्षा के लिहाज से ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरान के एयरस्पेस बंद करने का सीधा असर भारत पर हुआ। अमेरिका, यूरोप समेत कई देशों के लिए जाने वाली भारतीय उड़ानों पर इसका असर दिखा है। एयर इंडिया ने अपनी कई उड़ानों को डायवर्ट किया है तो कुछ को उन्हीं एयरपोर्ट्स पर वापस बुलाया गया है, जहां से वे रवाना हुई थीं।

एयर इंडिया ने एक्स पर जो जानकारी दी है, उसके अनुसार ज्यादातर ऐसी फ्लाइट्स को वापस बुलाया गया है, जो भारत के किसी शहर से रवाना हुई थीं। वहीं ऐसी उड़ानों को डायवर्ट किया गया है, जो भारत आ रही थीं। जैसे लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट को अब विएना के रास्ते आना होगा। न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान अब शारजाह के रास्ते आएगी। इसी तरह न्यूयॉर्क से मुंबई जाने वाली फ्लाइट अब जेद्दाह के रास्ते आएगी। लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट को मुंबई के लिए डाइवर्ट किया गया है। वहीं मुंबई से लंदन रवाना हुई फ्लाइट को वापस बुलाया गया है। दिल्ली से वॉशिंगटन के लिए आज ही उड़ान भरने वाली फ्लाइट वापस दिल्ली आ रही है।

दिल्ली से नेवार्क जाने वाली फ्लाइट राजधानी वापस लौट रही है। वैंकुवर से दिल्ली की फ्लाइट को जेद्दाह के रास्ते लाया जाएगा। शिकागो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट भी जेद्दाह से आएगी। एक संकट यह भी है कि पाकिस्तान के साथ पहले ही तनाव के चलते भारतीय विमान उसके आसमान से नहीं गुजर रहे हैं। अब ईरान का भी एयरस्पेस फिलहाल बंद है। ऐसे में विमानों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ रही है। इससे ट्रैवल टाइम बढ़ा है तो वहीं खर्च में भी इजाफा हुआ है।

AI130 – लंदन हीथ्रो से मुंबई – वियना की ओर डायवर्ट

AI102 – न्यूयॉर्क से दिल्ली – शारजाह की ओर डायवर्ट

AI116 – न्यूयॉर्क से मुंबई – जेद्दा की ओर डायवर्ट

AI2018 – लंदन हीथ्रो से दिल्ली – मुंबई की ओर डायवर्ट

AI129 – मुंबई से लंदन हीथ्रो – मुंबई लौट रही है

AI119 – मुंबई से न्यूयॉर्क – मुंबई लौट रही है

AI103 – दिल्ली से वॉशिंगटन – दिल्ली लौट रही है

AI106 – नेवार्क से दिल्ली – दिल्ली लौट रही है

AI188 – वैंकूवर से दिल्ली – जेद्दा की ओर डायवर्ट

AI101 – दिल्ली से न्यूयॉर्क – फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर डायवर्ट

AI126 – शिकागो से दिल्ली – जेद्दा की ओर डायवर्ट

AI132 – लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु – शारजाह की ओर डायवर्ट

AI2016 – लंदन हीथ्रो से दिल्ली – वियना की ओर डायवर्ट

AI104 – वॉशिंगटन से दिल्ली – वियना की ओर डायवर्ट

AI190 – टोरंटो से दिल्ली – फ्रैंकफर्ट की ओर डायवर्ट

AI189 – दिल्ली से टोरंटो – दिल्ली लौट रही है

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें