Hindi Newsदेश न्यूज़how many deaths in ahmedabad plane crash first time official data released

अहमदाबाद विमान हादसे में हुईं कितनी मौतें? पहली बार जारी किया गया सरकारी आंकड़ा

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को लेकर पहली बार गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा जारी किया है। आंकड़ों के मुताबिक 275 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 241 विमान में सवार थे जबकि 34 लोग हॉस्टल में थे।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
अहमदाबाद विमान हादसे में हुईं कितनी मौतें? पहली बार जारी किया गया सरकारी आंकड़ा

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान क्रैश होने के बाद पहली बार मौतों के सरकारी आंकड़े जारी किए गए हैं। गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हॉस्टल की जिस इमारत पर विमान गिरा उसमें 34 लोगं की मौत हो गई। इस तरह हादसे में कुल 275 लोगों की मौत हुई है। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला विमान उड़ाने के 30 सेकंड के बाद ही क्रैश हो गया था।

अब तक अधिकारियों का कहना था कि डीएनए मैचिंग पूरी होने के बाद ही सही आंकड़े बताए जा सकते हैं। ऐसे में अब तक मौत के आधिकारिक आंकड़े नहीं जारी किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि 260 शवों की पहचान डीएनए मैचिंग से की गई है। वहीं चेहरे से छह शवों की पहचान की गई है। इनमें से 120 पुरुष 124 महिलाएं और 16 बच्चे थे। अब तक 256 शव उनके परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। बाकी बचे शवों का डीएनए आइडेंटिफिकेशन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:एअर इंडिया के बोइंग विमानों पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया मामला
ये भी पढ़ें:बम से उड़ा दूंगा, यूके से आ रहे एअर इंडिया के विमान को धमकी; सऊदी में लैंडिंग

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान क्रैश होने के बाद पहली बार मौतों के सरकारी आंकड़े जारी किए गए हैं। गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हॉस्टल की जिस इमारत पर विमान गिरा उसमें 34 लोगं की मौत हो गई। इस तरह हादसे में कुल 275 लोगों की मौत हुई है। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला विमान उड़ाने के 30 सेकंड के बाद ही क्रैश हो गया था।

अब तक अधिकारियों का कहना था कि डीएनए मैचिंग पूरी होने के बाद ही सही आंकड़े बताए जा सकते हैं। ऐसे में अब तक मौत के आधिकारिक आंकड़े नहीं जारी किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि 260 शवों की पहचान डीएनए मैचिंग से की गई है। वहीं चेहरे से छह शवों की पहचान की गई है। इनमें से 120 पुरुष 124 महिलाएं और 16 बच्चे थे। अब तक 256 शव उनके परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। बाकी बचे शवों का डीएनए आइडेंटिफिकेशन किया जा रहा है।|#+|

बता दें कि यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज मेघानी नगर के हॉस्टल पर गिर गया था। दुर्घटना में केवल एक ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा था। वह विमान में सीट नंबर 11A पर बैठा था। एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का ब्लैक बॉक्स और उसका कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर दुर्घटना के कुछ दिनों बाद मलबे से बरामद किया गया था। एएआईबी के अलावा, अमेरिका का राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) भी विमान दुर्घटना की समानांतर अंतरराष्ट्रीय जांच का नेतृत्व कर रहा है।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि गत 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स भारत में ही है और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) इसकी जांच कर रहा है। नायडू ने ब्लैक बॉक्स को विदेश भेजे जाने संबंधी अटकलों को खारिज कर दिया।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें