Hindi Newsदेश न्यूज़girl from Bangalore had gone to Goa to get married her body was found in the jungle

शादी के लिए बेंगलुरु से गोवा गई थी लड़की, जंगल में मिली गर्दन कटी लाश; प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद जांच शुरू की और कुछ सुरागों के आधार पर आरोपी संजय केविन एम की पहचान और लोकेशन ट्रेस की। 24 घंटे के भीतर आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 12:24 PM
share Share
Follow Us on
शादी के लिए बेंगलुरु से गोवा गई थी लड़की, जंगल में मिली गर्दन कटी लाश; प्रेमी गिरफ्तार

दक्षिण गोवा के प्रतापनगर क्षेत्र के जंगल में एक 22 साल की लड़की की गला कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में उसकी हत्या के आरोप में बेंगलुरु निवासी संजय केविन एम को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि दोनों प्रेमी जोड़े थे। पुलिस के अनुसार, लड़की की पहचान रोशनी मोसेस एम के रूप में हुई है। वह उत्तर बेंगलुरु की रहने वाली थी। दोनों हाल ही में बेंगलुरु से गोवा शादी करने के इरादे से आए थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद संजय ने रोशनी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंककर बेंगलुरु भाग गया।

घटना का खुलासा सोमवार शाम को हुआ। प्रतापनगर के जंगल में स्थानीय लोगों को एक युवती की लाश मिली। मौके पर पहुंचे दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक टिकम सिंह वर्मा ने बताया, “यह हत्या प्रेम-प्रसंग, विवाह प्रस्ताव और उससे उत्पन्न विवाद के कारण हुई है।”

पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद जांच शुरू की और कुछ सुरागों के आधार पर आरोपी संजय केविन एम की पहचान और लोकेशन ट्रेस की। 24 घंटे के भीतर आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब इस मामले में हत्या के पीछे के असली कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हत्या पहले से नियोजित थी या आवेग में की गई।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें