Hindi Newsदेश न्यूज़BJP Special Plan for Bihar Assembly Polls 2025 focusing on Key role for PM Narendra Modi Amit shah

पीएम मोदी की नौ रैलियां, 200 सीटों तक असर; बिहार चुनाव के लिए भाजपा का खास प्लान

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अगले ढाई महीनों के लिए भाजपा ने भी बिहार में बड़े अभियान की तैयारी कर रखी है। खास बात यह है कि भाजपा के इस अभियान का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 June 2025 11:35 AM
share Share
Follow Us on
पीएम मोदी की नौ रैलियां, 200 सीटों तक असर; बिहार चुनाव के लिए भाजपा का खास प्लान

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अगले ढाई महीनों के लिए भाजपा ने भी बिहार में बड़े अभियान की तैयारी कर रखी है। खास बात यह है कि भाजपा के इस अभियान का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। बिहार भाजपा के एक नेता के मुताबिक पीएम मोदी अभी तक बिहार में छह रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और कार्यक्रम यहां पर होने वाले हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक आने वाले दिनों में पीएम मोदी के कई और कार्यक्रम भाजपा में होने वाले हैं। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह के भी यहां आने की संभावना है।

200 सीटों तक होगा असर
बिहार में पीएम मोदी की कुल नौ रैलियां कराने की योजना है। ईटी के मुताबिक भाजपा नेताओं ने बताया कि इन रैलियों का प्रभाव 200 विधानसभा सीटों के क्षेत्र पर होगा। इनमें से रोहतास और सारण क्षेत्र में दो रैलियां पीएम मोदी पहले ही संबोधित कर चुके हैं। बाकी बची हुई सात रैलियों को अगले ढाई महीने में संबोधित करेंगे। इन रैलियों की तारीख और जगह को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है। जानकारी के मुताबिक अगले करीब एक हफ्ते में इसके बारे में ऐलान हो जाएगा।

सितंबर तक है प्लान
बिहार चुनाव को लेकर पीएम मोदी का यह अभियान सितंबर में खत्म हो जाएगा। यही वह समय है जब यहां पर चुनाव का ऐलान होने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस अभियान का मकसद प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश फूंकना है।

फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता बिहार में डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। इसका मकसद नए वोटर्स की पहचान और उनके रजिस्ट्रेशन में मदद करना है। पीएम मोदी के अभियान के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार आ सकते हैं। अनुमान है कि अमित शाह यहां पर तीन या चार रैलियां कर सकते हैं।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें