Hindi Newsदेश न्यूज़13 years ago a 3 day old baby girl was found abandoned on the road now killed her adoptive mother

13 साल पहले सड़क पर लावारिस मिली थी 3 दिन की बच्ची, अब पालने वाली मां को ही मार डाला

13 साल पहले भुवनेश्वर में राजलक्ष्मी को एक तीन साल की बच्ची सड़क पर पड़ी मिली। राजलक्ष्मी ने उसे गोद ले लिया और उसका लालन पालन किया। अब लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजलक्ष्मी की हत्या कर दी।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 May 2025 03:45 PM
share Share
Follow Us on
13 साल पहले सड़क पर लावारिस मिली थी 3 दिन की बच्ची, अब पालने वाली मां को ही मार डाला

ओडिशा में एक बेहद अजीब और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की लड़की ने दो लोगों के साथ मिलकर अपना पालन करने वाली मां को ही मार डाला। 13 साल पहले आरोपी लड़की सड़क पर लावारिस मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की कक्षा 8 में पढ़ती थी। 54 साल की राजलक्ष्मी पारालाखेमुंडी में एक किराए के मकान में रही थीं। 29 अप्रैल को उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि राजलक्ष्मी के विरोध के बाद भी आरोपी नाबालिग के दो लड़कों से संबंध थे। इसके अलावा वह राजलक्ष्मी की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी।

आरोपी ने राजलक्ष्मी को नींद की गोलियां दे दीं। इसके बाद दो दोस्तो के साथ मिलकर तकिया से दम घोंटकर मार डाला। लड़की ने बताया कि राजलक्ष्मी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई है। दो हफ्ते बाद राजलक्ष्मी के भाई को आरोपी लड़की का फोन मिल गया। फोन से पता चला कि उसने इंस्टाग्राम पर लड़कों से बात की थी और मां की हत्या का प्लान बनाया था। उसने बताया था कि राजलक्ष्मी की हत्या करके वह जेवर और कैश लेकर फरार हो जाएगी।

इसके बाद राजलक्ष्मी के भाई ने थाने में केस दर्ज करवाया। आरोपी लड़की के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एक मंदिर का पुजारी गणेश रथ और उसका दोस्त दिनेश साहू (20 साल) शामिल है। पुलिस के मुताबिक 13 साल पहले राजलक्ष्मी को सड़क पर लावारिस बच्ची मिली थी। बच्ची केवल तीन दिन की थी। राजलक्ष्मी को कोई बच्चा नहीं था इसलिए वह उसे घर ले आई। एक साल बाद राजलक्ष्मी के पति की मौत हो गई। इसके बाद उसने अकेले ही बच्ची का पालन पोषण किया।

केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने के लिए राजलक्ष्मी पारालाखेमुंडी में रहने लगीं। आरोपी लड़की के संबंध रथ और साहू के साथ हो गई। वे लड़की से उम्र में भी काफी बड़े थे। राजलक्ष्मी ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। रथ ने ही लड़की को हत्या के लिए उकसाया। रथ ने उसे बताया कि अगर वह राजलक्ष्मी की हत्या कर देती है तो उनका संबंध भी बना रहे गा और प्रॉपर्टी पर अधिकार भी मिल जाएगा।

29 अप्रैल को लड़की ने राजलक्ष्मी को नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रथ और साहू को बुलाया। तीनों ने मिलकर तकिया से राजलक्ष्मी का दम घोंट दिया। इसके बाद वे तीनों ही उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे और बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। लड़की ने पहले ही कुछ जेवर रथ को दे दिए थे।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें