Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़stone pelting on shatabdi express in madhya pradesh

हफ्ते में 5 दिन बनाया निशाना, MP में शताब्दी एक्सप्रेस पर बार-बार पत्थरबाजी; खौफ में यात्री

ग्वालियर से भोपाल आने जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह में पांच घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियरThu, 26 June 2025 01:43 PM
share Share
Follow Us on
हफ्ते में 5 दिन बनाया निशाना, MP में शताब्दी एक्सप्रेस पर बार-बार पत्थरबाजी; खौफ में यात्री

ग्वालियर से भोपाल आने जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह में पांच घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। घटना ललितपुर से झांसी के बीच हुई। अज्ञात बदमाशों ने C6 कोच पर पथराव किया जिससे कांच टूट गया। घटना के बाद कोच में बैठे सभी यात्री दहशत में आ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटना के बाद झांसी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को घटना की जानकारी मिली थी। सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों से घटना की जानकारी ली थी। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की यह 5वीं घटना है। मंगलवार को विदिशा के नजदीक पथराव हुआ। भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव के कारण ट्रेन के C-4 कोच के खिड़की का कांच टूट गया था। ये घटना विदिशा जिले के मंडी बामौरा स्टेशन के पास बरेठ और कल्हार के बीच हुई थी, जहां बदमाशों ने पत्थर बरसाए।

ग्वालियर में रविवार की रात भोपाल से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव की घटना ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन गुजरने के बाद बिरला नगर-रायरू स्टेशन के बीच हुई थी। पत्थरबाजी में शताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच C-5 का कांच टूट गया था। साइड विंडो सीट पर बैठी महिला यात्री अचानक कांच में पत्थर लगने घबरा गई।

रिपोर्ट- अमित गौर

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|
अगला लेखऐप पर पढ़ें