Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Man Killed Lover In Front Of Doctors And Nurses In MP

अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों के सामने रेत डाला लड़की का गला; MP में खौफनाक वारदात

इस दौरान आरोपी ने अस्पताल पहुंचकर उसका गला रेत दिया और फिर उसने खुद को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद वह मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नरसिंहपुरSat, 28 June 2025 01:17 PM
share Share
Follow Us on
अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों के सामने रेत डाला लड़की का गला; MP में खौफनाक वारदात

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शुक्रवार दोपहर एक शख्स ने चाकू से गला रेतकर एक महिला की हत्या कर दी। घटना दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल में हुई, जब महिला स्कूल के ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के लिए वहां पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने अस्पताल पहुंचकर उसका गला रेत दिया और फिर उसने खुद को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद वह मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नरसिंहपुर के एसपी मृगाखी डेका ने बताया, आज दोपहर करीब 3 बजे 12वीं पास एक महिला जिला अस्पताल में खड़ी थी, तभी उसका प्रेमी अचानक वहां पहुंचा और उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद वह मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से महिला के साथ रिलेशनशिप में था। पिछले दो हफ्तों से वह शायद उसे परेशान कर रहा था। महिला ने शायद अपने परिवार को यह बात नहीं बताई होगी और अभी उसके परिवार के लोग भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। आज यह घटना हुई। एसपी डेका ने आगे कहा कि घटना के चश्मदीद गवाह हैं और अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसके अलावा, यह घटना डॉक्टरों और नर्सों के सामने हुई। आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा, हमने चाकू बरामद कर लिया है और महिला के माता-पिता का बयान दर्ज किया जाना बाकी है। हम उनका बयान लेंगे और फिर मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। आगे की जांच चल रही है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|
अगला लेखऐप पर पढ़ें