पत्नी ने संबंध बनाते हुए वीडियो बनाने से मना किया तो पति ने ले ली जान, सिर्फ 5 महीने हुए थे शादी को
मध्य प्रदेश में एक दिल दला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने संबंध बनाते हुए वीडियो बनाने से मना किया तो पति ने उसे मार डाला। दोनों की शादी को अभी 5 महीने ही हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में एक दिल दला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने संबंध बनाते हुए वीडियो बनाने से मना किया तो पति ने उसे मार डाला। दोनों की शादी को अभी 5 महीने ही हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पति वीडियो बनाना चाहता था। पत्नी ने उसे ऐसा करने से रोका। इस बात को लेकर दोनों के बीच रात को झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच सुबह भी विवाद शुरू हो गया। इससे गुस्साए पति ने गर्दन को पैर से दबाकर पत्नी को मार डाला। घटना के बाद पति, देवर और ससुर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ऊमरी थाना क्षेत्र पुलेह गांव में रहने बाले जबर सिंह की शादी 10 फरबरी 2025 को लल्लापुरा निवासी गोल्डी से हुई थी। देर रात जबर सिंह नशे में घर पहुंचा। देर रात अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। उसकी पत्नी ने वीडियो बनाते हुए देख तो एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जब सुबह में भी इसी बात को लेकर दोबारा झगड़ा शुरू हुआ तो पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर पैर रखकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजन उसके कमरे में गए। उन्होंने पत्नी गोल्डी का शव विस्तर पर पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। इसके बाद मृतका गोल्डी के मायके पक्ष के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी पति जबर सिंह और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।