Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा5 places to avoid visiting in india during monsoon rainy season unsafe places to travel in july month

घुमक्कड़ लोग बारिश में गलती से भी ना जाएं ये 5 जगह, ट्रैवलिंग का मजा हो जाएगा किरकिरा

Places need to avoid traveling in monsoon: बारिश के मौसम में कुछ क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए भूलकर भी जुलाई महीने में भारत की इन 5 जगह घूमने का प्लान ना बनाएं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानWed, 25 June 2025 09:40 AM
share Share
Follow Us on
घुमक्कड़ लोग बारिश में गलती से भी ना जाएं ये 5 जगह, ट्रैवलिंग का मजा हो जाएगा किरकिरा

अगर आप ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं और मौका मिलते ही हर वीकेंड जगह-जगह घूमने के लिए निकल पड़ते हैं तो यह खबर खास आपके लिए ही है। जुलाई का महीना शुरू होते ही भारत में मानसून भी अपने चरम पर होता है। भारत के कई खूबसूरत हिस्सों में भारी बारिश की वजह से तापमान में कमी आने से मौसम और भी ज्यादा सुहावना हो जाता है। जिसे देखकर कई घुमक्कड़ लोग मौसम का मजा लेने के लिए घूमने निकल पड़ते हैं। लेकिन आपको बता दें, यही वो मौसम होता है जब कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए भूलकर भी जुलाई महीने में भारत की इन 5 जगह घूमने का प्लान ना बनाएं।

मानसून में भूलकर भी घूमने न जाए ये 5 जगह

उत्तराखंड के ट्रेकिंग रूट्स

मानसून के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश होती है, जिससे रूपकुंड, पिंडारी, केदारकंठा जैसे ट्रेकिंग के रास्तों पर भूस्खलन और फिसलन का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं कई जगह रास्ते तक बंद हो जाते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान उत्तराखंड के ट्रेकिंग रूट्स पर निकलने से बचें।

मुंबई के कुछ हिस्से

बारिश के दौरान मुंबई के कुछ हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन सकती है। जिसकी वजह से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो जाती है और लोगों के लिए सड़क यात्रा करना मुश्किल हो सकता है।

केरल में कोच्चि और अल्लेप्पी जैसे इलाके

केरल में मानसून के दौरान भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या आम बात है, जो आपकी यात्रा में असुविधा पैदा कर सकती है। याद रखें, केरल जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है। इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा बना रहता है।

चेरापूंजी और मेघालय

मानसून के दौरान चेरापूंजी और मेघालय जैसी जगह की यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दौरान भारी बारिश की वजह से सड़क और पैदल चलने की स्थिति खतरनाक हो सकती है। इसके अलावा बाहरी गतिविधियों को भी करने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

पश्चिम बंगाल का सुंदरबन

पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है लेकिन बारिश के समय में दलदली इलाकों में कीचड़, पानी भराव और मच्छरों की भरमार होने से यहां की यात्रा करने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में सुंदरवन में नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है और जलभराव की स्थिति की वजह से आप बाहर निकल नहीं पाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें