इन 5 जगहों की स्काईडाइविंग है फेमस, पहुंचते ही आसमान में उड़ने का हो जाता है मन

स्काईडाइविंग दिखने में भले ही खतरनाक लगती हो, लेकिन इस एक्टिविट को करने का भी एक अलग मजा है। अगर आपकी टू डू लिस्ट में ये एक्टिविटी शामिल है तो इस आर्टिकल में जानिए 5 जगहों के बारे में जो स्काईडाइविंग के लिए फेमस हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 22 June 2025 02:06 PM
share Share
Follow Us on
इन 5 जगहों की स्काईडाइविंग है फेमस, पहुंचते ही आसमान में उड़ने का हो जाता है मन

वॉटर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटी तो आपने बहुत की होगी लेकिन क्या आपने कभी खुले आसमान में उड़ने के बारे में सोचा है? स्काई डाइविंग एक ऐसा एडवेंचर है, जो दूसरे एक्टिविटीज से बिल्कुल अलग है। अगर आप एक बार इस रोमांचक एक्टिविटी का मजा लेना चाहते हैं तो यहां 5 उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जो स्काई डाइविंग के लिए फेमस हैं। जानिए-

1) दुबई

दुबई दुनिया भर में स्काईडाइव करने के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। अगर आप ऐडवेंचर एक्टिविटी करने के शौकीन हैं और दुबई जा रहे हैं तो इस एक्टिविटी को मिस न करें। स्काईडाइविंग का सबसे अच्छे एक्सपीरियंस के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां स्काईडाइव करने पर आप रेगिस्तान, समुद्र और गगनचुंबी इमारतों के नजारों को देख सकते हैं।

2) नेपाल

भारत से पास स्काई डाविंग डेस्टिनेशन खोज रहे हैं तो नेपाल का सगरमाथा नेशनल पार्क एक अच्छा ऑप्शन है। माउंट एवरेस्ट से घिरे इस पार्क में आप कई एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इस जगह को दुनिया में स्काईडाइव करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है।

3) न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप के सुदूर वेस्टलैंड ताई पोउटिनी नेशनल पार्क में 13 किलोमीटर लंबा ग्लेशियर बहता है जिसे फॉक्स ग्लेशियर कहा जाता है। अगर आप स्काईडाइविंग का अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं तो ये जगह सबसे अच्छी है। स्काईडाइविंग के दौरान यहां से आपको सबसे सुंदर नजारे दिखेंगे।

4) स्विट्जरलैंड

एक अनोखे स्काई डाइविंग एक्सपीरियंस के लिए स्विट्जरलैंड का इंटरलेकन बेस्ट है। यहां पर आप टेंडेम स्काई डाइविंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं, इस पूरी एक्टिविटी में आपके साथ अनुभवी इंस्ट्रक्टर भी होते हैं।

5) तमिलनाडु

देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक पांडिचेरी में भी स्काई डाइविंग का मजा ले सकते हैं। इस एक्टिविटी के दौरान जब आप आसमान से गिरते हैं तो यहां के शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:अलग-अलग एक्टिविटीज करने में आता है मजा? भारत की इन 5 जगहों का जरूर करें रुख
ये भी पढ़ें:राजस्थान में लें इन एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ, विंटर वेकेशन के लिए करें प्लान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें