Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा5 famous Jaipur markets best for shopping antique jewellery to royal decor items available in affordable price budget

एंटीक ज्वेलरी से डेकोरेशन का शाही सामान, शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं जयपुर के ये 5 बाजार

Famous Jaipur Markets: यहां आपको कम बजट में बेहद यूनिक हैंडिक्राफ्ट आइटम से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर और यहां तक की घर सजाने के लिए कई तरह के खूबसूरत एंटीक डेकोरेशन आइटम्स मिल जाएंगे।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 23 June 2025 11:41 AM
share Share
Follow Us on
एंटीक ज्वेलरी से डेकोरेशन का शाही सामान, शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं जयपुर के ये 5 बाजार

अगर आप ट्रैवलिंग के साथ शॉपिंग करने के भी शौकीन हैं तो जयपुर के ये 5 बाजार आपको बेहद पसंद आने वाले हैं। जयपुर शॉपिंग के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां आपको कम बजट में बेहद यूनिक हैंडिक्राफ्ट आइटम से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर और यहां तक की घर सजाने के लिए कई तरह के खूबसूरत एंटीक डेकोरेशन आइटम्स मिल जाएंगे। जयपुर के ऐतिहासिक कला से जुड़े इतिहास के साथ लकड़ी की नक्काशी तक, यहां आने वाले पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण बनी रहती है। अगर आप भी वीकेंड पर जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये 5 बाजार जरूर होकर आएं।

जयपुर के 5 फेमस बाजार

जोहरी बाजार

जयपुर के जोहरी बाजार को घूमने का सबसे अच्छा समय शाम का माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय भीड़ कम होने की वजह से आप अच्छी तरह शॉपिंग कर पाते हैं। जोहरी बाजार रोजाना सुबह 10 बजे खुलता है और रात 11 बजे बंद हो जाता है। एंटीक ज्वेलरी पसंद करने वाले लोगों को इस बाजार में कुंदन वर्क,मीनाकारी, थेवा कला, सोने चांदी से लेकर कीमती पत्थरों के गहने मिल जाएंगे

किशनपोल बाजार

अजमेरी गेट और छोटी चौपड़ के बीच सीधी रेखा में बने बाजार को किशनपोल बाजार के नाम से जाना जाता है। यह इलाका जयपुर में खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। यहां लकड़ी की नक्काशी से लेकर राजस्थानी रंगे कपड़ों तक, हर चीज सस्ती दरों पर मिल जाती है। बस आपको अच्छा मोलभाव करना आना चाहिए।

त्रिपोलिया बाजार

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है लेकिन यह बाजार सोमवार से शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है। रविवार को यह बाजार बंद रहता है। त्रिपोलिया बाजार अपनी खूबसूरत चूड़ियों और लाख के आभूषणों के अलावा कपड़ों की खरीदारी के लिए भी मशहूर है। यहां आपको फेमस बंदिनी टाई-डाई कपड़ों के साथ-साथ खूबसूरत कढ़ाई वाले कपड़े भी दिखाने को मिल जाएंगे। त्रिपोलिया बाजार का नाम जयपुर के सबसे पुराने बाजारों में शामिल है।

बापू बाजार

जयपुर का बापू बाजार सप्ताह के पूरे 7 दिन सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला रहता है। यहां आपको जयपुर और राजस्थान के पारंपरिक कपड़ों से लेकर हस्तशिल्प कला से बने आइटम खरीदने के लिए मिल जाएंगे। ऊंट के चमड़े से बने मोजरी जूतों के लिए फेमस बापू बाजार में खूबसूरत हस्तशिल्प, इत्र, लहंगे, रंग-बिरंगी साड़ियां और बलुआ पत्थर की अनूठी कलाकृतियां भी बिकती हैं।

चांदपोल बाजार

चांदपोल बाजार जयपुर की सबसे फेमस मार्केट में से एक है। यह बाजार हस्तशिल्प और संगमरमर शिल्प का केंद्र माना जाता है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को शहर के इस हिस्से में आने के लिए मजबूर करता है। यहां आपको विभिन्न आकारों और डिजाइनों की सजावट की वस्तुएं और कालीन किफायती दामों पर खरीदने के लिए मिल सकती हैं। यह बाजार रोज़ाना सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें