Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा5 best tourist spots in kotagiri biggest hill stations of south india must visit in july monsoon month

जुलाई में घूमने के लिए है बेस्ट है 'कोटागिरी' हिल स्टेशन, ये हैं 5 खूबसूरत व्यू पॉइंट

Best Tourist Spots In Kotagiri: यहां के चाय के बागान, ऊंचे देवदार के पेड़, बादलों से लिपटे पहाड़ और खूबसूरत झरने, प्रकृति का असली सौंदर्य माने जाते हैं। यहां एक बार आने वाला पर्यटक अपने साथ कई खूबसूरत यादें साथ लेकर जाता है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 26 June 2025 10:43 AM
share Share
Follow Us on
जुलाई में घूमने के लिए है बेस्ट है 'कोटागिरी' हिल स्टेशन, ये हैं 5 खूबसूरत व्यू पॉइंट

अगर आप मानसून का मजा लेने के लिए भीड़भाड़ से दूर खूबसूरत पहाड़ और हरियाली तलाश रहे हैं, तो कोटागिरी आपके लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन हो सकता है। कोटागिरी को नीलगिरी का सबसे पुराना और तीसरा सबसे बड़ा हिल स्टेशन कहा जाता है। जहां आप तमिलनाडु के मदुरै शहर से लगभग 5 घंटे का सफर तय करके पहुंच सकते हैं। मानसून के दौरान कोटागिरी की वादियां और भी ज्यादा खूबसूरत और हरी-भरी हो जाती हैं। यहां के चाय के बागान, ऊंचे देवदार के पेड़, बादलों से लिपटे पहाड़ और खूबसूरत झरने, प्रकृति का असली सौंदर्य माने जाते हैं। यहां एक बार आने वाला पर्यटक अपने साथ कई खूबसूरत यादें साथ लेकर जाता है। अगर आप भी मानसून का मजा लेने के लिए कोटागिरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 जगह जाना बिल्कुल ना भूलें।

कोटागिरी में देखने वाली 5 जगहें

रंगास्वामी पीक

रंगास्वामी पीक को रंगास्वामी शिखर के नाम से भी जाना जाता है। यह तमिलनाडु के नीलगिरी में कोटागिरी के पास स्थित एक चट्टानी शिखर है, जो कोटागिरी से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। यहां का रंगास्वामी मंदिर और विशाल चट्टानें पर्यटकों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती हैं। 1785 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र स्थान इरुला जनजाति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ट्रेकिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए यह एक शानदार जगह है।

कैथरीन फॉल्स

कैथरीन फॉल्स, कोटागिरी का सबसे आकर्षक झरना है, जो 250 फीट की ऊंचाई से गिरता है। बता दें, यह नीलगिरी क्षेत्र का दूसरा सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। डबल-कैस्केड यह झरना हरे-भरे जंगलों और चाय के बागानों के बीच बसा हुआ है। मानसून का मौसम यहां ट्रेकिंग और फोटोग्राफी करने के लिए बेहतरीन माना जाता है। जगह है।

कोडानाड व्यू पॉइंट

कोडानाड व्यू पॉइंट तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कोटागिरी के पास बना एक पर्यटन स्थल है। यहां पहुंचकर आपको रंगास्वामी पीक, डॉल्फिन नोज, कैथरीन फॉल्स, एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी से बना बांध और टीपू सुल्तान के किले का खूबसूरत नजारा दिखने को मिलेगा। यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए बेस्ट मानी जाती है।

एल्क फॉल्स

एल्क फॉल्स तमिलनाडु के कोटागिरी के पास उयिलट्टी गांव में स्थित है। उयिलट्टी गांव के पास बहता यह शांत झरना भीड़भाड़ से दूर है। यहां आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडी हवा और ब्रिटिश शैली की इमारतें बेहद आकर्षित करती हैं।

चाय बागानों की सैर

नीलगिरी की पहाड़ियों के चाय बागानों की सैर यहां आने वाले पर्यटकों को एक अलग ही सुकून देती है। आप अगर टी लवर हैं तो, यहां आपको एक एक प्याली चाय के साथ चाय उत्पादन के पूरे प्रोसेस को भी नजदीक से देखने का मौका मिल सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें