Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपtop 15 international yoga day 2025 wishes quotes messages photos and WhatsApp status to share with family and friends

International Yoga Day 2025: अपनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश, योग दिवस पर भेजें टॉप 15 चुनिंदा मैसेज

Yoga Day 2025 Wishes: अगर आप अपने परिजनों, दोस्तों को योग का महत्व बताते हुए सेहतमंद बने रहने का संदेश देना चाहते हैं तो उन्हें भेजें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के ये चुनिंदा शुभकामना संदेश।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानFri, 20 June 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
International Yoga Day 2025: अपनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश, योग दिवस पर भेजें टॉप 15 चुनिंदा मैसेज

International Yoga Day 2025 Wishes In Hindi: दुनियाभर में हर साल 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाता है। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति को ना सिर्फ शारीरिक और मानसिक फायदे मिलते हैं बल्कि व्यक्ति का मन शांत रहने के साथ हर काम में बेहतर फोकस भी कर पाता है। अगर आप भी अपने परिजनों, दोस्तों को योग का महत्व बताते हुए सेहतमंद बने रहने का संदेश देना चाहते हैं तो उन्हें भेजें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के ये चुनिंदा शुभकामना संदेश।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के ये चुनिंदा शुभकामना संदेश

1-सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग

निकट नहीं आएगा कभी भी कोई रोग।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

2-स्वयं को बदलो, जग बदलेगा

योग से सुखमय हर दिन खिलेगा

योग दिवस की शुभकामनाएं।

3-नहीं होती है उनको कोई बीमारी

जो योग करने की करते हैं समझदारी

योग दिवस की शुभकामनाएं।

4-योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

5-योग स्‍वस्‍थ रहने की ओर एक कदम है

योग जीवन का दर्शन है

यह मनुष्य को आत्मा से जोड़ता हैं।

6-रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत,

तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

7-स्वस्थ रहे तन और मन, योग ही है रोगमुक्त जीवन का मंत्र.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

8-करें योग, रहें निरोग.

हैप्‍पी योगा डे 2025

9-योग मुक्ति का मार्ग है।

इसके निरंतर अभ्यास से हम भय, पीड़ा और अकेलेपन से मुक्त हो सकते हैं।

हैप्‍पी योगा डे 2025

10-योग कोई धर्म नहीं है। यह एक विज्ञान है, स्वस्थ रहने का विज्ञान, यौवन का विज्ञान, शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान।

11-शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है योग, खुद को खुद से मिलाने का 'मौका' है योग।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं.

12-जो रोग करता है योग

उसके निकट नहीं आता रोग।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

13-शरीर को ही बीमारियों से मुक्त नहीं करता योग

मानव को मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर करता है सशक्त

मानव को शांत और ओजस्वी बनाता है योग।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

14-स्वयं को बदलो जग बदलेगा

योग से सुखमय हर दिन खिलेगा।

योग दिवस की शुभकामनाएं।

15-योग एक अनुशासन है

जो हमें स्वस्थ रहने को प्रेरित करता है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें