बच्चे नहीं पति देते हैं महिलाओं को असली स्ट्रेस, स्टडी डाल सकती है रिलेशनशिप पर असर
स्टडी में महिलाओं से पूछा गया कि उनके स्ट्रेस को बढ़ाने में घर के किस सदस्य का सबसे ज्यादा हाथ है। महिलाओं से पूछे गए इस सवाल के जवाब में स्टडी में हिस्सा लेने वाली 46 प्रतिशत महिलाओं ने अपने बच्चों की तुलना में पतियों को अपने स्ट्रेस का मुख्य कारण बताया।

नॉर्मल लाइफ में महिलाओं के स्ट्रेस को अकसर घर ऑफिस के बीच की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाने, बच्चों की परवरिश, पढ़ाई और रसोई से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि पूरा दिन ऑफिस और घर के काम से थकी हुई महिलाओं को बच्चों के नखरे और शरारतें ज्यादा थका देती हैं। लेकिन टुडे और एनबीसी न्यूज द्वारा की गई एक स्टडी ने इस विचार को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। इस स्टडी के अनुसार महिलाओं के तनाव का असली कारण बच्चे और सास-ससुर नहीं बल्कि खुद उनका पार्टनर होता है।
सास और बच्चों से ज्यादा पार्टनर ने दिया अधिक तनाव
हाल ही में रिलेशिनशिप पर हुए एक सर्वे में 7 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस सर्वे में शामिल महिलाओं से उनकी घरेलू समस्याओं से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए। जिसमें एक सवाल उनके तनाव के कारण से भी जुड़ा हुआ था। महिलाओं से पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा तनाव किस कारण से महसूस होता है। उनके स्ट्रेस को बढ़ाने में घर के किस सदस्य का सबसे ज्यादा हाथ है। महिलाओं से पूछे गए इस सवाल के जवाब में स्टडी में हिस्सा लेने वाली 46 प्रतिशत महिलाओं ने अपने बच्चों की तुलना में पतियों को अपने स्ट्रेस का मुख्य कारण बताया। उन्होंने बताया कि उनके पति घर की जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते बल्कि ऐसा करने से हमेशा बचते रहते हैं, जिसका नुकसान सीधा पत्नी को भुगतना पड़ता है और घर की अधिकांश जिम्मेदारी पत्नी के कंधों पर आ जाती है। जो उनके तनाव का कारण बनती है। स्टडी में सास द्वारा दिए गए तनाव का औसत स्तर 10 में से 8.5 देखा गया। स्टडी में शामिल महिलाओं ने बताया कि उन्हें अपने साथी से घर के काम और पैरेंटिंग ड्यूटी निभाने में पर्याप्त मदद नहीं मिल पाती है। जिसकी वजह से वो कई बार खुद अपना काम भी समय से पूरा नहीं कर पाती हैं। जो उन्हें तनाव देता है।
क्या है उपाय
अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर घर के किसी काम में आपको सपोर्ट नहीं कर रहा है तो उससे खुलकर इस बात की चर्चा करें। इसके अलावा आप परिवार में किसी बड़े से भी बात करके अपनी समस्या का हल और उनकी मदद ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर साथी के साथ किसी काउंसलर की मदद लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।