Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिप5 pointless arguments wise people avoid at all cost to maintain peace and happiness in their life

5 तरह की बहस में कभी नहीं पड़ते समझदार लोग, लाइफ से छीन जाती है खुशी और शांति

इस तरह की बहस ना सिर्फ आपका समय और एनर्जी बर्बाद करेगी बल्कि आपकी टेंशन भी बढ़ा देगी। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 5 बातें, जिनपर बहस करने से अकसर समझदार लोग बचते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 01:42 PM
share Share
Follow Us on
5 तरह की बहस में कभी नहीं पड़ते समझदार लोग, लाइफ से छीन जाती है खुशी और शांति

एक खूबसूरत टेंशन फ्री लाइफ के लिए घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा बच्चों को झगड़ों, विवाद और बहस से बचने की सलाह देते रहते हैं। आपने भी अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जिनकी लाइफ बेहद कूल और बैलेंसड होती है। अगर आप भी ऐसे जीवन की कल्पना करते हैं तो हर समझदार व्यक्ति की तरह कभी भी इन 5 तरह की बहस में ना पड़े। इस तरह की बहस ना सिर्फ आपका समय और एनर्जी बर्बाद करेगी बल्कि आपकी टेंशन भी बढ़ा देगी। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 5 बातें, जिनपर बहस करने से अकसर समझदार लोग बचते हैं।

इन 5 तरह की बातों पर बहस करने से बचते हैं समझदार लोग

धर्म पर बहस

समझदार लोग कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के धर्म और व्यक्तिगत रुचि से जुड़े विषयों पर बहस नहीं करते हैं। समझदार लोग जानते हैं ऐसे मुद्दे संवेदनशील होते हैं और लोग इनसे भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। ऐसे विषयों पर तर्क-वितर्क करने से सोच में बदलाव तो शायद ही आए लेकिन आपसी रिश्ते जरूर खराब हो सकते हैं।

राजनीति से जुड़े मुद्दे

राजनीतिक विषयों पर बहस करने से भी बुद्धिमान लोग हमेशा बचते रहते हैं। ये ऐसे मुद्दे होते हैं,जो अकसर समय की बर्बादी के साथ तनाव का कारण बन जाते हैं। ऐसे में अपना मेंटल कूल बनाए रखने के लिए आप भी इस विषय पर बहस करने से बचे।

ऑनलाइन बहस

ट्रोलर और फेक अकाउंट्स के साथ लोगों के साथ बहस करना न तो तर्कपूर्ण है और न ही इससे कोई समाधान निकलता है। समझदार व्यक्ति इस बात को अच्छी तरह जानता है। वह इस तरह की बहस में पड़कर अपना समय और एनर्जी बर्बाद नहीं करता है।

गलतियों पर अड़ना

दूसरों की मामूली गलतियों को बार-बार हाईलाइट करके उन पर बहस करना बुद्धिमान लोग टालते रहते हैं। समझदार लोग जानते हैं कि ऐसा करने से ना सिर्फ रिश्ते खराब होते हैं बल्कि सामने वाले व्यक्ति के साथ बातचीत भी बंद हो सकती है।

खुद को सही साबित करने की बहस

होशियार लोगों को यह साबित करने की जरूरत नहीं होती कि वे सही हैं। ऐसे लोग दूसरों को नीचा दिखाने, उनकी गलतियों की ओर इशारा करने या गॉसिप में अपना वक्त गंवाने की जगह समझदार लोग ऐसी बातों का अनदेखा और अनसुना कर देते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें