Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीtop 5 reasons why you should chop makhana before consuming them

मखाने क्यों हमेशा तोड़कर खाने चाहिए? ये हैं 5 बड़ी वजह

क्या आप जानते हैं मखाना खाने का भी एक अलग तरीका होता है, जिसे फॉलो ना करने पर आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान तक हो सकता है। क्या आप जानते हैं मखाने का सेवन हमेशा तोड़कर करना चाहिए। अगर आप इसकी वजह जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 24 June 2025 06:49 AM
share Share
Follow Us on
मखाने क्यों हमेशा तोड़कर खाने चाहिए? ये हैं 5 बड़ी वजह

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स शामिल करते हैं। वेट लॉस से लेकर आपकी दिल की सेहत का ख्याल रखने वाला ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट मखाना भी है। मखाना को अंग्रेजी में फॉक्स नट के नाम से भी जाना जाता है। लोग इसे आम भाषा में कमल के बीज के रूप में जानते हैं। मखाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर,आयरन,मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो वेट लॉस से लेकर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मखाना खाने का भी एक अलग तरीका होता है, जिसे फॉलो ना करने पर आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान तक हो सकता है। क्या आप जानते हैं मखाने का सेवन हमेशा तोड़कर करना चाहिए। अगर आप इसकी वजह जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर।

हमेशा तोड़कर ही क्यों खाने चाहिए मखाने?

कीड़ों का हो सकता है खतरा

मखानों को तोड़कर खाने के पीछे यह सबसे बड़ी वजह है। मखाने तोड़कर खाने से आप सबसे पहले यह सुनिश्चित कर पाते हैं कि कहीं उसके भीतर कोई कीड़ा, कृमि या काले धब्बे तो नहीं हैं। बता दें, मखाना एक प्राकृतिक बीज है और कभी-कभी इसके अंदर कीड़े छिपे हो सकते हैं, जिनके बारे में आप सीधा भूनने पर पता नहीं लगा पाएंगे। ऐसे में मखानों को हमेशा तोड़कर खाने की सलाह दी जाती है।

आसान पाचन

बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी मखाने को तोड़कर खाना बेहतर होता है। ऐसा करने से मखाने का आकार छोटा हो जाता है, जिससे इसे चबाना और पचाना आसान हो जाता है। मखाने के छोटे टुकड़े बच्चों या बुजुर्गों के लिए निगलने में आसान होते हैं।

समान रूप से भूनना

मखाने के छोटे टुकड़े साबुत मखानों की तुलना में समान रूप से जल्दी भुन जाते हैं।

क्रिस्पी मखाने

कटा हुआ मखाना कुरकुरा हो जाता है। आप इसे नाश्ते के लिए या चिवड़ा में मिलाने के लिए यूज कर सकती हैं।

स्वाद सोख लेते हैं

टूटे हुए मखाने के टुकड़े घी और मसाले को बेहतर तरीके से सोखकर एक जबरदस्त स्वाद देते हैं।

मखाने काटने चाहिए या नहीं?

भले ही कई लोग मखाना को कच्चा या भूनकर, दोनों तरह से खाना पसंद करते हैं। बावजूद इसके मखाने को हमेशा भूनने से पहले काटने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करने से उसमें मौजूद कीड़े-मकोड़ों की जांच कि जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें