बारिश की रिमझिम फुहारों में घर में नन्हें मेहमान ने आगमन किया है तो उसे दें ये प्यारे नाम
Baby Name Meaning Of Rain: जिस तरह बारिश की पहली बूंद भी धरती पर हरियाली और खुशियां ले आती है। उसी तरह से घर में जन्मा बच्चा फिर चाहे बेटी हो या बेटा, जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। अपने प्यारे से बच्चे को बारिश की मीनिंग वाले ये सुंदर नाम दें।

बारिश का सीजन चल रहा है और सावन भी आने वाला है। इस बारिश के मौसम को सबसे ज्यादा रोमांटिक और मन को खुश करने वाला माना जाता है। तपती गर्मी के बाद जब ठंडे पानी की बौछार धरती पर पड़ती है तो चारों तरफ हरियाली छा जाती है। सारा माहौल खुशनुमा हो जाता है। ऐसे सुंदर मौसम में घर में अगर बच्चे ने जन्म लिया तो ये घर में किसी त्योहार से कम नहीं होता। जीवन में खुशियाx लाने वाले अपने बच्चे के लिए फिर वो चाहे बेटी हो या बेटा। बारिश मीनिंग वाले इन सुंदर नामों को रखें। जिसे बुलाकर भी आपका मन खुश हो जाएगा।
बारिश के नाम पर लड़कियों के लिए नाम
वरुणिका
बारिश के देवता वरुण देव का एक नाम, जिसे अपनी प्यारी सी बेटी को दे सकते हैं।
वारुषा
वारुषा का दो अर्थ हो सकता है। पहला अर्थ है वर्षा ऋतु। वहीं दूसरा अर्थ साल यानी वर्ष से लगाया जाता है।
वरुस्ती
भारी बारिश के बीच बेटी ने जन्म लिया तो उसे दें प्यारा सा नाम वरुस्ती, जिसका मतलब ही है हैवी रेन।
वर्षिता
सुंदर बारिश की बूंदे, बेटी के लिए वर्षिता नाम परफेक्ट है।
वर्षिणी
बारिश की देवी, वर्षिणी बेटी को ये प्यारा नाम दिया जा सकता है। जिसका अर्थ बारिश की देवी से लगाया जाता है।
रिमझिम
बारिश की मध्यम धीमी बूंदे, जिसे अक्सर लोग रिमझिम फुहार बोलते हैं। ये नाम बेटी के ऊपर बहुत जंचता है।
रेनी
रेनी नाम एक शब्द है जो इंग्लिश के रेन शब्द से लिया गया है। बेटी को निकनेम देना है तो रेनी नाम रख सकती हैं।
मौसमी
मौसम से बदलकर एक शब्द बनाया गया है मौसमी, जिसे आप बेटी के नाम के तौर पर रख सकते हैं।
मेघा
बादलों का पर्यायवाची मेघा है। जिसका अर्थ है पानी से भरे बादल।
धारा
पानी की धारा, इसे बारिश से भी जोड़ा जा सकता है।
बारिश के नाम पर लड़कों के लिए नाम
इंद्रण
बारिश के देवता इंद्र का एक नाम।
मुकिलन
मुकिलन का अर्थ है बादलों का ग्रुप जो बारिश के पहले आता है।
मेहुल
मेहुल का अर्थ है बारिश
पीरजन्य
भगवान विष्णु का एक नाम, हिन्दू धर्म में बरसात के देवता।
रेहम
रेहम के कई अर्थ हो सकते हैं। एक अर्थ दया या रहम से लगाते हैं। वहीं दूसरा
वर्षण
वर्षा यानी बारिश से लिया गया एक शब्द, जिसे आप अपने बेटे को बुलाने के लिए रख सकते हैं।
शीरीष
शीरीष शब्द का अर्थ फूल, बारिश के पेड़ से लगाया जाता है।
वर्षित
वर्षा से लिया गया एक शब्द, सावन में बेटे के पैदा होने पर रखा जा सकता है।
वरशेष
वर्षा के देव, इंद्र का नाम, देवताओं के राजा
आयरिज
ऐसे बादल जिनमे पानी भरा हो। आयरिज नाम बेटे के जीवन में हमेशा खुशहाली भरकर रखेगा।
आरिस
आरिस नाम बेटे को दे रहीं तो मतलब भी जान लें। इस नाम का अर्थ है सबसे अच्छा उद्देश्य
आरीव
आरीव का मतलब होता है बुद्धिमत्ता का राजा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।