Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडFollow these tips to make baby move in the womb you will feel the movement Instantly

गर्भ में बच्चे की हलचल महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, तुरंत फील होगी मूवमेंट

प्रेगनेंसी का 7वां महीना लगते ही मां को गर्भ में पल रहे बच्चे की हलचल महसूस होने लगती है। लेकिन जिस समय पर मूवमेंट महसूस नहीं होती है तो मां बहुत टेंशन में आ जाती हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो तो जानिए क्‍या करें जिससे मूवमेंट महसूस होने लगे।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 June 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
गर्भ में बच्चे की हलचल महसूस करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, तुरंत फील होगी मूवमेंट

हर महिला की प्रेगनेंसी जर्नी दूसरी महिला से बिल्कुल अलग होती है। कुछ महिलाओं को इस दौरान कोई खास समस्या नहीं होती, वहीं कुछ महिलाओं को कुछ न कुछ दिक्कत होती रहती है। कुल मिलाकर देखें तो प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए खूबसूरत अहसास होता है। कुछ महिलाएं चौथे महीने से ही गर्भ में पल रहे बच्चे की हलचल महसूस करने लगते हैं, तो वहीं 7वां महीना शुरू होते ही भ्रूण की मूवमेंट बढ़ने लगती है। कई बार ऐसा होता है कि मां किसी दिन बच्चे की हलचल महसूस नहीं होती है, जिसकी वजह से अक्सर महिलाएं घबरा जाती हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप तुरंत बच्चे की हलचल महसूस कर पाएंगी।

1) कुछ स्नैक्स खाएं

बच्चे अक्सर ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने पर प्रतिक्रिया करते हैं। अगर आप बहुत देर से बच्चे की मूवमेंट महसूस नहीं कर रही हैं तो पनीर और क्रैकर्स, पीनट बटर टोस्ट, ग्रीक योगर्ट या फ्रूट और नट्स जैसे हेल्दी स्नैक्स खाने की कोशिश करें। आप चाहें तो एक छोटा गिलास जूस भी पी सकती हैं।

2) पेट को धीरे से दबाएं या हिलाएं

बच्चे की हलचल महसूस करने के लिए पेट को हल्के से दबाएं या पेट को हल्के से हिलाएं। बस इतना याद रखें कि बहुत जोर से ऐसा नहीं करना है।

3) पेट पर टॉर्च की रोशनी डालें

प्रेगनेंसी के 22वें हफ्ते तक भ्रूण के लिए रौशनी और अंधेरे को पहचानना संभव है, इसलिए अगर आप अपने पेट पर टॉर्च की रोशनी डालते हैं, तो आपको अपने होने वाले बच्चे की हलचल महसूस हो सकती है।

4) आवाज आएगी काम

दूसरी तिमाही से बच्चे की सुनने की क्षमता बनने लगती है। ऐसे में बच्चे से बात करने और गाने से आप बेबी की हलचल महसूस कर सकते हैं।

5) पोजिशन बदलें

अगर आप खड़ी हैं तो बैठ जाएं या फिर लेट जाएं। क्योंकि अक्सर बच्चों की हलचल मां को सोते समय ज्यादा महसूस होती है।

ये भी पढ़ें:अबॉर्शन की गोली हो सकती है खतरनाक, जानें आने वाली प्रेगनेंसी पर क्या होगा असर
ये भी पढ़ें:प्रेगनेंसी में किस महीने से शुरू करना चाहिए योग? जानिए किन बातों का रखें ख्याल

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें