Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थhow to get rid of fungal infection ringworm best home remedy to cure

बारिश में फंगल इंफेक्शन हो गया तो इन नेचुरल चीजों से बना पेस्ट लगा लें, मिलेगा आराम

Home Remedies To Cure Ringworm: बारिश के मौसम में गंदगी और गीलेपन की वजह से काफी सारे लोगों के शरीर में फंगल इंफेक्शन हो जाता है और दाद-खुजली की शिकायत हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए घर में ही उपचार की सलाह न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने दी है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSat, 21 June 2025 04:05 PM
share Share
Follow Us on
बारिश में फंगल इंफेक्शन हो गया तो इन नेचुरल चीजों से बना पेस्ट लगा लें, मिलेगा आराम

बारिश का मौसम फंगल और बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए सबसे मुफीद होता है। हवाओं में नमी और गर्म तापमान की वजह से शरीर में पसीना होता है। जो इस बैक्टीरियल ग्रोथ को दोगुना कर देता है। ऐसे में साफ-सफाई को लेकर की गई थोड़ी सी लापरवाही की वजह से कई बार लोगों को फंगल इंफेक्शन का सामना करना पड़ जाता है। स्किन पर होने वाले दाद-खाज, खुजली को दूर करना है तो आयुर्वेद में बताए गए इस नेचुरल चीजों से बने पेस्ट को बनाकर लगाएं।

हल्दी और नीम का पेस्ट लगाएं

हल्दी और नीम दोनों में ही एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन दोनों के पेस्ट को मिलाकर अगर दाद-खाज, खुजली और फंगल इंफेक्शन वाली जगह पर लगाया जाए तो जल्दी ही आराम मिलता है। लेकिन इस पेस्ट को लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। हल्दी और नीम के पेस्ट को बनाने और लगाने का सही तरीका बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह।

हल्दी और नीम का पेस्ट बनाने और लगाने का सही तरीका

सबसे पहले नीम का पाउडर लें या ताजी पत्तियों को एक मुट्ठी लेकर पीस लें। अब इस ताजे पेस्ट मे हल्दी को डालकर मिक्स कर लें। अगर नीम का पाउडर लिया है तो ध्यान रखें कि ऑर्गेनिक हो और उसमे हल्दी पाउडर मिलाएं। थोड़े गुनगुने पानी से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। तैयार स्मूद पेस्ट को फंगल इंफेक्शन वाली जगह पर लगाकर करीब 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो गुनगुने पानी से साफ कर दें। इस पेस्ट को लगाने से खुजली में राहत महसूस होगी। अच्छी तरह से अफेक्टेड एरिया को सुखा लें।

नारियल का तेल लगाएं

नारियल का तेल स्किन के लिए अच्छा होता है और बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकने में मदद करता है। नीम और हल्दी का पेस्ट लगाने के बाद उस जगह पर नारियल का तेल लगा लें। ये तेल स्किन को सॉफ्ट और ठंडा रखने में मदद करेगा। जिससे जलन नहीं होगी और फंगल वाली स्किन प्रोटेक्टेड रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें