नहाने के तुरंत बाद पसीना, किसी गंभीर रोग की तरफ तो नहीं इशारा, जानें असल वजह
नहाने के बाद पसीना आने की समस्या के पीछे कई वजह जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या से परेशान हैं तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय।

घंटों बाथरूम में शावर बाथ लेने के बाद जब आप कमरे में लौटकर आते हैं तो खुद को पसीने से भीगा हुआ पाते हैं, यह स्थिति हो सकता है आपके साथ भी होती हो। लेकिन क्या आप इसकी पीछे की वजह जानते हैं? अगर आप भी रोजाना इस समस्या को झेलते हैं तो इससे निजात पाने के लिए पढ़ें ये खबर।
क्यों आता है नहाने के बाद पसीना?
नहाने के बाद पसीना आना एक सामान्य स्थिति हो सकती है,जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आमतौर पर यह शरीर का बॉडी के तापमान को नियंत्रित करने का अपना एक तरीका होता है।
नहाने के बाद पसीना आने के पीछे की वजह
नहाने के बाद पसीना आने के पीछे कई वजह जिम्मेदार हो सकती हैं।
गर्म पानी से नहाना
नहाने के बाद पसीना आना, शरीर का तापमान कंट्रोल करने का अपना एक तरीका हो सकता है। दरअसल, गर्म पानी से नहाने पर शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। इस तापमान को सामान्य करने के लिए शरीर पसीना निकालता है ताकि अतिरिक्त गर्मी बाहर निकल सके।
बाथरूम में ह्यूमिडिटी
नहाते समय बाथरूम में अगर वेंटिलेशन अच्छा ना हो तो ह्यूमिडिटी और गर्मी बढ़ने से भी पसीना आ सकता है।
हार्मोन
कुछ लोगों के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव (जैसे थायरॉइड या तनाव)की वजह से भी उन्हें नहाने के बाद पसीना अधिक आ सकता है।
संवेदनशील त्वचा
कुछ लोगों की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, ऐसे लोगों को नहाने के बाद त्वचा के रोमछिद्र खुलने से अधिक पसीना आ सकता है।
पसीना अधिक आने से कैसे करें बचाव
-नहाने के लिए हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी का उपयोग करें।
-नहाते समय अच्छे वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट फैन चलाकर रखें।
-नहाने के बाद तौलिये से शरीर को बिना रगड़े हल्के हाथों से पूरी तरह सुखाएं।
-नहाने के तुरंत बाद भारी या टाइट कपड़े न पहनें।
-पसीना सामान्य से अधिक आने पर डॉक्टर से हार्मोनल जांच करवाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।