Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थdoctor explain how to removing dust particles or outside objects next 1 minute from eyes to relieve discomfort

आंखों में कुछ चला गया तो कैसे निकालें, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

Eye Care Tips: बाइक या स्कूटी चलाते वक्त कई बार आंखों में धूल का कण या छोटे कीड़े, मिट्टी चली जाती है। ऐसे में आंखों में हो रहे डिस्कम्फर्ट को दूर करने के साथ आंखों को बचाने के लिए अगले एक मिनट बेहद जरूरी होती है। डॉक्टर से जानें आंखों में गए ऑब्जेक्ट को निकालने का सही तरीका।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSat, 21 June 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
आंखों में कुछ चला गया तो कैसे निकालें, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

बाइक या स्कूटी चलाते वक्त या कई बार यूं ही आंख में कुछ मिट्टी या धूल के कण, छोटे कीड़े या कचरा चला जाता है। जिसकी वजह से आंखों में गड़न और जलन होने लगती है और आंखें बंद हो जाती हैं। आंखों में होने वाले इस डिस्कम्फर्ट को दूर करने के लिए अगले एक मिनट बेहद कीमती होते हैं। क्योंकि जरा सी लापरवाही से रेटिना जैसे नाजुक अंग पर असर पड़ता है और आंखों के चोटिल होने का डर बन जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आई डॉक्टर भानु पांगते ने बताया कि कैसे उस डस्ट पार्टिकल को बाहर निकालें।

आंख में धूल के कण या कुछ चला जाए तो फौरन ये काम करें

-सबसे पहले अगर गाड़ी चलाते वक्त आंख में कुछ चला जाए तो धीरे से साइड इंडिकेटर के साथ गाड़ी को किनारे रोकें। अक्सर ऐसे मौकों पर एक्सीडेंट का डर रहता है। इसलिए धैर्य के साथ काम करें।

-पास में अगर साफ पानी है तो फौरन पानी के छींटे मारें। पानी के छीटें पड़ने से डस्ट पार्टिकल या कीड़ा अंदर जाने की बजाय पानी के सहारे बाहर निकल आएगा। पानी का छींटा मारने के लिए सिर को झुका लें और जिस आंख में कुछ गया है उस पर साइड से पानी की धार डालें। आंखों को खोलें, जिससे पानी के सहारे पार्टिकल या कीड़ा बाहर निकल जाए।

-अगर पानी पास में नहीं है तो तेजी-तेजी आंखों की पलकों को ब्लिंक करें यानि कि झपकाएं। जिससे आंख में पानी आएगा और कीड़ा या कण निकल सकता है।

-या फिर, नीचे की पलक को नीचे और ऊपर की पलक को ऊपर की तरफ खींचते हुए आईबॉल को बहुत ही हल्के हाथ से रब करें। ऐसा करने से भी डस्ट पार्टिकल या कीड़ा बाहर निकल सकता है।

-मिरर में देखें अगर कोई बड़ा कीड़ा बैठा दिख रहा है तो साफ कपड़े की मदद से धीरे से हटाएं।

-अगर डस्ट पार्टिकल हटने के बाद भी आंखों में दर्द हो रहा या लालिमा दिख रही है तो आई डॉक्टर को जरूर चेकअप करा लें।

आंख में डस्ट पार्टिकल या कीड़ा पड़ने पर क्या ना करें

-इस दौरान भूलकर भी आंखों को तेजी से रगड़ें नहीं। रगड़ने से आखों के रेटिना के चोटिल होने का खतरा रहता है।

-वहीं कीड़े के जहरीले होने पर आई डैमेज हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें