Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थ5 vegetables you should avoid eating during monsoon as it can harm your health

बरसात में भूलकर भी ना खाएं ये 5 सब्जियां, शरीर के लिए करती हैं 'जहर' की तरह काम

बरसात के दिनों में हवा में नमी अधिक होती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस बहुत तेजी से पनपते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं जो जल्दी खराब हो जाती हैं या उनमें हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 08:15 AM
share Share
Follow Us on
बरसात में भूलकर भी ना खाएं ये 5 सब्जियां, शरीर के लिए करती हैं 'जहर' की तरह काम

मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर हमारी खानपान की आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। बरसात के दिनों में हवा में नमी अधिक होती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस बहुत तेजी से पनपते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं जो जल्दी खराब हो जाती हैं या उनमें हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इन्हें खाने से हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुँच सकता है। इसलिए मानसून के सीजन में कुछ सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं मानसून के सीजन में किन सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए।

पत्तागोभी

यूं तो पत्तागोभी सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जी है। लेकिन गर्मी के मौसम में भी इसे चाव से खाया जाता है और ये आसानी से मिल जाती है। लेकिन बरसात के मौसम में पत्तागोभी खाने से थोड़ा परहेज करना चाहिए। दरअसल इसकी परतों के बीच में नमी के कारण कीड़े और बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो आसानी से साफ नहीं होते। मानसून में पत्तागोभी खाने से फूड पॉइजनिंग या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर बहुत खाने का मन करें तो इसे पानी में अच्छे से उबालकर फिर बनाएं।

फूलगोभी

पत्तागोभी की तरह ही फूलगोभी भी मानसून में जल्दी खराब हो जाती है। इसमें फंगस लगने लगता है और फूल के बीच में कीड़े छुपे होते हैं। इसके अलावा इसकी गांठों में भी कीड़े छिपे हो सकते हैं जो आसानी से दिखाई भी नहीं हैं। मानसून के मौसम में अगर आपको फूलगोभी खाने का बहुत मन करें, तो पहले गर्म पानी में नमक डालकर भिगोना चाहिए और फिर अच्छे से पकाकर खाना चाहिए।

भिंडी

भिंडी गर्मी के मौसम में पाई जाने वाली सभी की फेवरेट सब्जी है। बरसात के सीजन में इसमें नमी और बैक्टीरिया आसानी से जम जाते हैं। इसके अलावा इस मौसम में भिंडी जल्दी गलने लगती है और उसमें फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में भिंडी खाने से पेट में गैस और अपच जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए मानसून में भिंडी खाने से थोड़ा परहेज करना चाहिए।

पालक और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां यूं तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। लेकिन मानसून में इनसे दूरी रखना ही बेहतर होता है। इन सब्जियों पर मिट्टी, कीड़े के साथ नमी होने लगती है, जो बरसात में और ज्यादा हानिकारक बन जाते हैं। पत्तियों पर फंगस या कीड़े आसानी से पनपते हैं और इन्हें धो कर भी पूरी तरह साफ करना मुश्किल होता है। इसलिए बारिश के मौसम में इन्हें खाने से बचना चाहिए।

मूली

मूली भी एक ऐसी सब्जी है जिसे मानसून में खाने से बचना चाहिए। दरअसल मूली की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में बारिश में इसे खाने से पेट से जुड़ी प्रॉब्लम बढ़ सकती है। इस मौसम में मूली की जड़ें मिट्टी में अधिक नमी के कारण जल्दी सड़ जाती हैं, जिससे उसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं। इसके अलावा मूली कच्ची खाई जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए मानसून में मूली खाने से परहेज करना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें