एक्टिंग से जलवा बिखेरने वाले ये 6 सेलेब्स योग से रखते हैं खुद को फिट, चौथे नंबर वाली नहीं करती एक दिन मिस
आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कुछ सेलेब्स खुद को फिट रखने के लिए योगा का सहारा लेते हैं। इस खास दिन पर आप भी इन सेलेब्स से मोटिवेशन लें।

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। रोजाना योगा करने पर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक फायदे मिलते हैं। बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में भी कई मशहूर सेलेब्स योग की मदद से खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं। यहां हम 6 ऐसे सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं जो योग से खुद को फिट रखते हैं और इस लिस्ट में चौथे नंबर वाली एक्ट्रेस एक दिन भी योग मिस नहीं करती है।
1) करीना कपूर खान- एक्ट्रेस करीना कपूर खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। एक्ट्र्रेस योग को अपनी फिटनेस का एक जरूरी हिस्सा मानती हैं और नियमित रूप से योग करती हैं। एक्ट्रेस ने प्रेगनेंसी में भी योगासन करते महिलाओं को प्रेरित किया था।
2) मलाइका अरोड़ा- मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं। एक्ट्रेस कई तरह के योगासन करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह ताकत और लचीलेपन को बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करती है।
3) मिलिंद सोमन- मिलिंद सोमन को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्टर फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की पूरी कोशिश करते हैं। वह हर तरह की एक्सरसाइज करने में माहिर हैं। चाहें मैराथन दौड़ना हो, योगा प्रेक्टिस करनी हो, वजन उठाना हो या फिर ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ना हो।
4) शिल्पा शेट्टी- एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिट रहने के लिए योगा को मूल मंत्र मानती हैं। एक्ट्रेस बॉडी को स्लिम और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ खास योगासन करती हैं। वह बिना एक भी दिन मिस किए रूटीन में योग को शामिल करती हैं।
5) वरुण धवन- एक्टर वरुण धवन फिटनेस का खूब ख्याल रखते हैं। वह लगातार वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वह योग प्रेक्टिस भी करते हैं। उनका मानना है कि प्राणायाम और बैक बेंड जैसे योग आसन लचीलापन और सहनशक्ति बढ़ाते हैं।
6) भाग्यश्री- भाग्यश्री नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं और वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वर्कआउट रूटीन और फिटनेस टिप्स शेयर करती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।