Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनtop 5 latest fancy blouse designs you can wear according to body type and shape

कौन सी बॉडी शेप पर जचेगा कैसा ब्लाउज डिजाइन, यहां से लें फैशन टिप्स

महिलाएं अकसर ब्लाउज डिजाइन को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि उनकी बॉडी शेप के अनुसार किस तरह का ब्लाउज उन पर फबेगा। अगर आपकी भी यही समस्या है तो ये फैशन टिप्स आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 04:09 PM
share Share
Follow Us on
कौन सी बॉडी शेप पर जचेगा कैसा ब्लाउज डिजाइन, यहां से लें फैशन टिप्स

शादी-पार्टी में पहनने के लिए आप चाहे कितनी भी महंगी साड़ी खरीदकर घर ले आएं, उसके साथ कैरी किया जाने वाला ब्लाउज अगर ठीक नहीं है तो आपका पूरा पार्टी लुक खराब हो जाता है। महिलाएं अकसर ब्लाउज डिजाइन को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि उनकी बॉडी शेप के अनुसार किस तरह का ब्लाउज उन पर फबेगा। अगर आपकी भी यही समस्या है तो ये फैशन टिप्स आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस बॉडी शेप के लिए कैसा ब्लाउज डिजाइन अच्छा लगताहै।

एप्पल शेप बॉडी (Apple-Shaped Body)

जिन महिलाओं की एप्पल शेप बॉडी होती है, उनका पेट थोड़ा भारी और कूल्हे और कमर पतले होते हैं। ऐसी महिलाओं को अपने लिए ऐसे ब्लाउज डिजाइन पसंद करने चाहिए जो पेट की चर्बी को कम दिखाएं। इस बॉडी शेप की महिलाएं वी-नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं, जो उनके पेट से नजर हटाकर चेहरे को लंबा दिखाने में मदद करेगा। जबकि रफल या प्लीट्स वाला ब्लाउज पेट को हल्का पतला और लुक में वॉल्यूम जोड़ देगा।

पियर बॉडी शेप (Pear-Shaped Body)

पियर शेप मतलब नाशपाती के आकार के शरीर वाली महिलाओं के कूल्हे और कमर -कंधों से बड़े होते हैं। ऐसी महिलाओं को ऐसे ब्लाउज डिजाइन पसंद करने चाहिए जो उनके कंधों को चौड़ा दिखाते हुए कूल्हों से ध्यान हटाएं। इसके लिए वो ऑफ-शोल्डर ब्लाउज, जो कंधों को चौड़ा दिखाकर कूल्हों से ध्यान हटाएगा या फिर हाल्टर नेक ब्लाउज, जो कंधों और पीठ को हाइलाइट करेगा ट्राई कर सकती हैं।

घंटी के आकार वाली बॉडी (Hourglass-Shaped Body)

इस बॉडी शेप वाली महिलाओं के कंधे और कूल्हे बराबर चौड़े होने की वजह से यह किसी भी तरह का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। फिटेड ब्लाउज इनकी कमर को हाइलाइट करके कर्व्स को निखारता है। जबकि ऑफ-शोल्डर या हॉल्टर नेक ब्लाउज कंधों और कमर की खूबसूरती बढ़ाता है। इन महिलाओं पर कटवर्क या नेट स्लीव्स पहनी हुई बेहद स्टाइलिश और मॉर्डन लुक देती है। ऐसी महिलाओं को बहुत ढीले या बिना आकार वाले ब्लाउज पहनने से बचना चाहिए।

आयताकार बॉडी शेप (Rectangle-Shaped Body)

आयताकार बॉडी शेप में महिला के कंधे, कमर और कूल्हे लगभग समान चौड़ाई वाले होते हैं। ऐसी महिलाओं को ब्लाउज के ऐसे डिजाइन पसंद करने चाहिए जो उनके लुक और फिगर में यूनिकनेस पैदा करें। इसके लिए आप रफल या प्लीट्स वाले ब्लाउज का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसके अलावा बैगी स्लीव्स डिजाइन के ब्लाउज आपके कंधों को चौड़ा दिखाकर फिगर को खूबसूरत दिखाते हैं।

उल्टे त्रिकोण वाली बॉडी शेप (Inverted Triangle Body)

इस तरह की बॉडी शेप वाली महिलाओं के कंधे और कूल्हे चौड़े लेकिन कमर संकरी होती है। इन महिलाओं को डीप यू-नेक या स्क्वेयर नेक वाले ब्लाउज पहनने चाहिए। जो उनके कंधों को संतुलित करते हुए कमर को हाइलाइट करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें