Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनmalaika arora boss lady look turns hot in second gray blazer with shorts had deep cut from back

पलभर में मलाइका अरोड़ा का बॉस लेडी लुक बना हॉट, ब्लेजर पर लगा था जबरदस्त कट

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा इवेंट में हो या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए निकली हों उनका हॉट लुक फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा ही देता है। हाल ही में पपराजी के कैमरे में स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा का सिंपल सा बॉस लेडी लुक भी पूरी तरह से सेसी दिखा।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानFri, 20 June 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
पलभर में मलाइका अरोड़ा का बॉस लेडी लुक बना हॉट, ब्लेजर पर लगा था जबरदस्त कट

मलाइका अरोड़ा अपने गॉर्जियस और हॉट लुक से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ाती हैं। शूटिंग पर जाना हो या फिर इवेंट अटेंड करना हो हर मौका मलाइका के लिए किसी रैंप की तरह होता है। जब वो पूरे स्टाइल और हॉटनेस के साथ नजर आती हैं। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए पपराजी के कैमरे में स्पॉट हुई मलाइका का बॉस लेडी लुक भी पूरी तरह से हॉट था।

मलाइका अरोड़ा

ग्रे ब्लेजर और शार्ट्स वाला लुक भी था खास

मलाइका अरोड़ाने कॉफी डेट के लिए ग्रे कलर के ब्लेजर को चुना था। जिसके साथ मैचिंग के नी लेंथ शार्ट्स को पेयर किया गया था। फ्रंट से सिंपल और बॉस लेडी लुक वाला दिख रहा ये आउटफिट पीछे से पूरी तरह हॉट था। कार में बैठने के लिए जैसे ही मलाइका मुड़ी तो उनका हॉट लुक कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, ग्रे कलर के पैडेड शोल्डर वाले ब्लेजर जिस पर ब्लैक कलर के दो बटन लगे थे। वहीं सिंगल ब्रेस्ट डिजाइन के इस ब्लेजर में पीछे की तरफ डीप कट बना था। जो बस्ट एरिया से लेकर पूरा ओपन था। वहीं इस ओपन कट को एक टाई में नॉट लगाकर एक दूसरे से बांधा गया था। जिसमे मलाइका अपने वहीं हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।

मिनिमल बट सिंपल लुक ने जीता दिल

मलाइका अरोड़ा का हॉट और डीप कट वाला ब्लेजर तो खास था ही। वहीं मिनिमम मेकअप और साथ में योगा वाले ग्लो के साथ बालों में बना मेसी बन उन्हें चिक लुक दे रहा था। वहीं प्वाइंटेड व्हाइट हाई हील पम्प्स मलाइका की गॉर्जियसनेस बढ़ाने का काम कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें