भारती सिंह ने हेयर प्रॉब्लम कंट्रोल के लिए घर पर बनाया स्पेशल तेल, आप भी कर सकते हैं ट्राई
अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो भारती सिंह की तरह घर पर हेयर ऑयल तैयार करें। इस तेल को घर पर मौजूद चीजों से बनाया जा सकता है और लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं। सीखिए इस तेल को बनाने का तरीका।

बदलते मौसम में बालों की समस्या काफी बढ़ जाती है। सेलेब्स भी इन समस्याओं से परेशान रहते हैं। कॉमेडियन भारती सिंह भी बालों की समस्या से परेशान हैं। शूटिंग के दौरान भारती अपने बालों की स्टाइलिंग के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं। जिसकी वजह से उनके बाल काफी ज्यादा फ्रिजी हो गए हैं। बालों की इन समस्याओं से निपटने के लिए भारती सिंह ने घर पर ही हेयर ऑयल तैयार किया है। इस हेयर ऑयल के इस्तेमाल से बालों का टूटना भी कम हो सकता है। आप भी भारती की तरह इस तेल को घर पर बना सकते हैं। जानिए बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने वाला तेल कैसे होता है तैयार।
तेल बनाने के लिए आपको चाहिए-
-नारियल का तेल
-कड़ी पत्ता
-मेथी दाना
-प्याज
कैसे बनाएं तेल
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में नारियल का तेल डालें और इसे अच्छे से गर्म करें। फिर कड़ी पत्ता और मेथी दाना को कूटकर नारियल तेल में डालें। अब इसे उबाल लें। उबाल आने के बाद प्जाज पीसकर इस तेल में डालें। तेल को अच्छे से उबलने दें। तेल को कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए उबालें। फिर आंच बंद करें और इसे ठंडा होने दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और फिर एक कंटेनर में स्टोर करें।
कैसे लगाएं तेल
भारती सिंह ने अपनी वीडियो में बताया की इस तेल हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इसे नहाने से कम से कम 2 घंटे पहले लगाएं और फिर हेयर वॉश करें। हेयर वॉश करने के लिए बेहतर होगा की आप किसी केमिकल फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। इसी के साथ अगर तेल लगाकर अच्छा रिजल्ट पाना चाहती हैं तो बालों की स्टाइलिंग के लिए केमिकल वाली चीजों के इस्तेमाल के साथ हीटिंग टूल्स से भी बचें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।