Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsSingle Bank Branch in Pakartand Faces Overwhelming Demand Amid Lack of ATM Services

पाकरटांड़ में तत्काल की जाए एक एटीएम की व्यवस्था

राजनीतिक दृष्टिकोण से उर्वरक रही पाकरटांड़ में आज तक नहीं लगा है एक भी एटीएम, प्रखंड में मौजूद है एकमात्र बैंक

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाThu, 26 June 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
पाकरटांड़ में तत्काल की जाए एक एटीएम की व्यवस्था

सिमडेगा, प्रतिनिधि। पाकरटांड़ प्रखंड जिन्होंने राजनीतिक के कई नगीने दिए हैं। यह भूमि राजनीतिक दृष्टिकोण से जितनी उर्वरक है, उतनी ही बजंर बैंकिंग सुविधा के दृष्टिकोण से है। इस प्रखंड में सिर्फ़ एक बैंक शाखा बैंक ऑफ इंडिया संचालित है। जहां आए दिन उपभोक्ताओं की काफी भीड़ देखी जाती है। एक मात्र बैंक रहने के कारण बैंक कर्मियों का भी रवैया ग्रामीणों के प्रति संतोषजनक नहीं रहता है। इस बैंक में रोज़ाना भारी भीड़ उमड़ती है। लंबी कतारों में खड़े लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। सबसे दुर्भाग्य की बात तो यह है कि यहां आज तक एक एटीएम भी नहीं लग पाया।

एटीएम नहीं रहने से पैसे निकासी करने में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी होती है। लोग बैंक खुलने का इंतज़ार करते हैं। बैंक की छुट्टी के दिनों में तो लोग पैसे की निकासी भी नहीं कर पाते हैं। तब परेशानी और ज़्यादा गंभीर हो जाती है। यह स्थिति उस क्षेत्र के लिए और भी दुर्भाग्यपूर्ण मानी जाती है, जिसने लोकतंत्र को मजबूत करने वाले कई नेता दिए हैं। लेकिन खुद बैंक सुविधा जैसी बुनियादी ज़रूरतों से आज भी वंचित है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पाकरटांड में कम-से-कम एक एटीएम की व्यवस्था तत्काल की जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें