हिन्दुस्तान और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से घर लौटी नाबालिग
सिमडेगा में, दिल्ली में मानव तस्करी का शिकार बनी बांसजोर की एक नाबालिग बेटी वर्षों बाद अपने घर लौट आई। नाबालिग को तस्करों ने बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर काम पर लगाया था। साहेबगंज पुलिस और...

सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान टीम एवं चार जनप्रनिधियों के प्रयास से दिल्ली में मानव तस्करी का शिकार बनी बांसजोर की नाबालिग बेटी वर्षों बाद घर लोटी। नाबालिग को वर्षों पूर्व मानव तस्कर बहला-फुसला कर दिल्ली ले गए थे। वहां उसे काम पर लगा दिया गया। लेकिन मजदूरी के बदले जिल्लतें, शोषण और तड़प के अलावे कुछ नहीं मिला। इन सबके बीच उस नन्हीं जान में हार मान लेने की बजाय घर लौटने की आस बची रही। इसी बीच वह 21 जून को अन्य लड़कियों को रेस्क्यू करने दिल्ली पहुंची साहेबगंज पुलिस की शरण में पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू कर नाबालिग को साहेबगंज ले गई।
इसके बाद पुलिस ने हिन्दुस्तान प्रतिनिधि से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग के घर बांसजोर बताते नाबालिग के घर वापसी में सहयोग मांगा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ने भी इसकी सूचना तुरंत बांसजोर जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो को जानकारी दी। इसके बाद जिप सदस्य एक्टिव हो गए। उन्होंने तत्काल बांसजोर प्रमुख तारामणि सोरेंग और ठेठईटांगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज से संपर्क कर नाबालिग बेटी के परिजनों की खोजबीन में जुट गए। घंटो मशक्कत के बाद नाबालिग बेटी के परिजनों का पता लगा। इसके बाद समरोम पौल तोपनो और बांसजोर प्रमुख नाबालिग के घर पहुंचे। सामरोम पौल तोपनो ने साहेबगंज पुलिस से नाबालिग को रांची तक छोड़ देने का आग्रह किया। इसपर साहेबगंज पुलिस ने भी सहमति जताई। वहीं समरोम ने मामले की जानकारी जिप सदस्य जोसिमा खाखा को दी। जोसिमा ने समरोम,बिपिन पंजज और तारामणि को नाबालिग के परिजनों के साथ स्वयं जाकर बेटी को सकुशल घर वापस लाने का आग्रह किया। जोसिमा ने उनके आने जाने हेतु ईंधन वगैरह की व्यवस्था कराते हुए रांची भेजी। इसके बाद तीनों जनप्रतिनिधि नाबालिग के चाचा एवं भाई के साथ रांची पहुंचे और नाबालिग को लेकर सकुशल घर पहुंचे। इधर वर्षों बाद अपनो को देख नाबालिग बेटी भी अपने परिजनों से लिपट की बिलख पड़ी। परिजनों ने जनप्रतिनिधियों एवं साहेबगंज पुलिस के प्रति आभार जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।