Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsPakar Tand Block Lacks Basic Transport Facilities Despite Modernization

यात्री बस चलने का इंतजार कर रहे हैं पाकरटांड़ प्रखंडवासी

सिमडेगा के पाकरटांड़ प्रखंड में आधुनिक परिवहन की कमी है। यहाँ न तो यात्री बस चलती है और न ही कोई शेड है। लोग ऑटो और टैक्सी के सहारे यात्रा करते हैं, लेकिन इनके आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 24 June 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
यात्री बस चलने का इंतजार कर रहे हैं पाकरटांड़ प्रखंडवासी

सिमडेगा। आधुनिकता के इस दौर में जगह जगह हाईटेक एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन खुल चुके हैं। हर तरफ हवाई जहाज उड़ता हुआ नजर आ रहा। ट्रेन और बसें सरपट दौड़ रही है। पर पाकरटांड़ प्रखंड वासियों का दुर्भाग्य ऐसी कि इस प्रखंड में ट्रेन और हवाई जहाज की सपना देखना तो दूर, यहाँ आज तक एक यात्री बस भी नहीं चल पायी है। इसे प्रखंड तो बना दिया गया है। पर यहां न तो कोई यात्री शेड है और न ही कभी इस रूट में बसें चली है। यहां के अधिकतर बच्चें अब तक बस की भी यात्रा नहीं किये हैं।

लोग ऑटो और टैक्सी के सहारे जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। ऑटो और टैक्सी का इंतजार करने के लिए प्रखंड के सड़कों किनारे कहीं पर एक भी यात्री शेड नहीं बना है। लोग छाता और पेड़ के सहारे धूप और बारिश से बचते हुए ऑटो और टैक्सी का इंतजार करते हैं। लगभग 40 हजार आबादी वाले पाकरटांड़ के प्रखंड बनने के इतने वर्ष बाद भी इस रूट में एक भी बसों का परिचालन नहीं होना यहां के लोगों के लिए दुर्भाग्य ही है। ऑटो व टैक्सी के आने जाने का बस की तरह नहीं है कोई टाइम यात्री बसों के पहुँचने और निकलने का एक समय निर्धारित होता है। पर ऑटो और टैक्सी के पहुँचने की कोई निर्धारित समय नहीं है। जब ऑटो और टैक्सी में सवारी भरते हैं। तभी यह निकलती है। ऐसे में लोगों को और भी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार यहां के हजारों यात्रियों से ऑटो और टैक्सी छूट जाती है। इस कारण समय पर लोग अपने गंतब्य स्थान तक भी नहीं पहुंच पाते है। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें