Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsInternational Yoga Day Celebrated with Yoga Camp at Kendriya Vidyalaya

योग के महत्‍व को पूरी दुनिया जान चुकी है: पी लकड़ा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्या पी लकड़ा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तन और मन के लिए आवश्यक है। योग से न केवल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 22 June 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
योग के महत्‍व को पूरी दुनिया जान चुकी है: पी लकड़ा

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय विदयालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल की प्रचार्या पी लकड़ा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग का महत्व पूरी दुनिया जान चुकी है और हमारे देश में तो योग का इतिहास सदियो पुराना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य तन मन के लिए योग जरुरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वास्थ्य मन निवास करता है। प्राचार्या ने कहा कि योगा से शरीर में फुर्ती आती है और मस्तिष्क तीब्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि योग मुद्रा, ध्यान और योग में श्वसन की विशेष क्रियाओ द्वारा तनाव से राहत मिलती है।

उन्होंने कहा कि योग मन की विभिन्न विषयों से हटकर स्थिरता प्रदान करता है और कार्य विशेष में मन को स्थिर रखने में सहायक होता है। साथ ही कहा कि मनुष्य किसी चीज की ओर तभी आकर्षित होता है जब उससे उन्हें लाभ मिलता हो। इसी प्रकार योग के प्रति हमलोग आकर्षित हो रहे है। वह इस बात का संकेत देता है कि योग के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को बल्कि मन और आत्मिक बल को सुढृढ़ और संतुष्टि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योगा स्त्री, पुरुष, बच्चे, युवा, वृद्ध सभी के लिए लाभदायक और फायदेमंद है। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें