Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsDevotees Celebrate Maha Ashtami with Worship of Maa Mahagauri in Simdega

…या देवी सर्व भुतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता

सिमडेगा में चैती नवरात्र के महाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा की और आर्शीवाद मांगा। कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराया। ठाकुरटोली और देवी गुड़ी में मां...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 6 April 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
…या देवी सर्व भुतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। चैती नवरात्र के महाअष्‍टमी की बेला में शनिवार को श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूर्वक मां महागौरी की उपासना की और आर्शीवाद मांगा। मौके पर कई जगह पर कन्या पूजन का भी आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया। महाष्टमी के अवसर पर शहर के ठाकुरटोली और देवी गुड़ी चैती दुर्गा पूजा स्थल में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। पूजा पंडालो में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। या देवी सर्व भुतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता..मंत्रोच्चार के साथ पंडालो में पुरोहित की देखरेख में पूरे विधि विधान के साथ मां की उपासना की जा रही है। दोनों पूजा स्थलों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। भव्य पंडालों में बिरजमान मां दुर्गे और श्री गणेश-कार्तिकेय, मां लक्ष्मी-सरस्वती की प्रतिमाओं के दर्शन और नमन कर लोग कृपा दृष्टि की प्रार्थना कर रहें है। इधर कुरडेग में भी नवरात्र का त्योहार पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें