उपभोक्ता से ज्यादा राशि वसूलने वाले फाईनेंस कंपनी को राशि वापस करने का आदेश
सिमडेगा में जिला उपभोक्ता फोरम ने महिंद्र एंड महिंद्रा फाईनेंस कंपनी को ग्राहक सुरेश कुमार साहू से अतिरिक्त राशि वसूलने के मामले में ₹37,900 वापस करने का आदेश दिया। इसके अलावा, मानसिक परेशानी के लिए...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला उपभोक्ता फोरम में फाईनेंस कंपनी के द्वारा ग्राहक से अधिक राशि वसूलने के एक मामले में फैसला सुनाया है। उपभोक्ता फोरम में सुरेश कुमार साहू के द्वारा महिंद्र एंड महिंद्रा फाईनेंस कंपनी पर अतिरिक्त राशि वसूलने का आरोप लगाया था। मामले की सुनवाई के बाद उपभोक्ता फोरम ने फाईनेंस कंपनी को अतिरिक्त राशि के रुप में वसूले गए 37900 रुपए वापस करने और उपभोक्ता को हुए मानसिक परेशानी के लिए अतिरिक्त दस हजार रुपए देने का फैसला सुनाया है। उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष रविंद्र कुमार ओर सदस्य लता तिर्की शामिल थी। वहीं सुरेश साहू की ओर से अधिवक्ता जगदीश्वर साहू ने पैरवी की थी।
-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।