Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsCongress Strengthens Local Leadership Certificates Awarded to 18 Block Presidents in Simdega

कांग्रेस के 18 मंडल अध्यक्षों को मिला प्रमाण पत्र

सिमडेगा में जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 18 मंडल अध्यक्षों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की ने की। विधायक भूषण...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 28 June 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के 18 मंडल अध्यक्षों को मिला प्रमाण पत्र

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को भव्य समारोह आयोजित कर 18 मंडल अध्यक्षों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की ने की। प्रमाण पत्र वितरण सिमडेगा जिला प्रभारी सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा जिला प्रवेक्षक रामा खलखो, जिप सदस्य जोसिमा खाखा तथा जिप सदस्य सामरोम पौल तोपनो के हाथों संपन्न हुआ। समारोह में कांग्रेस प्रवक्ता रणधीर रंजन, वरीय नेता जॉन्सन मिंज, जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, एजाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, आकाश सिंह, बोलबा प्रखंड प्रवेक्षक बिपिन पंकज मिंज समेत संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जनता का भरोसा कांग्रेस पर बढ़ रहा है: भूषण बाड़ा मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। हम सबको मिलकर बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना है। जनता का भरोसा कांग्रेस पर बढ़ रहा है और हमें इसकी रक्षा करनी है। आने वाले समय में हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी। जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है कांग्रेस: विक्सल कोंगाड़ी कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि आज का कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस का ढांचा जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा है। सभी मंडल अध्यक्षों को मेरी शुभकामनाए। आप लोग कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सेतु का काम करें और संगठन को नई ऊंचाई दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें