Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsStone Pelting Incident on Anand Vihar Express Shocks Passengers in Sahibganj

आनंद विहार एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के आरोप में दो किशोर धराया

साहिबगंज में शुक्रवार रात दिल्ली से मालदा जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस पर अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। कोच संख्या ए-1 और बी-6 की खिड़कियों के शीशे टूट गए। आरपीएफ ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा और उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 28 June 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
आनंद विहार एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के आरोप में दो किशोर धराया

साहिबगंज। दिल्ली से मालदा जाने वाली डाउन आनंद विहार एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात अचानक पत्थरबाजी होने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना में कोच संख्या ए-1 व बी-6 के खिड़की के शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इधर आरपीएफ को सूचना मिलते ही आरपीएफ कमान्डेंट गुलाम सर्वर ने दलबल के साथ घटना स्थल पहुच दोनो किशोर को पकड़ लिया। शनिवार को मेडिकल जांच के दोनो किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दरअसल डाउन आनंद विहार जैसे ही साहिबगंज प्रवेश की तो पश्चमी रेलवे फाटक के पास अचानक पत्थर से हमला होना शुरू हो गया। इससे यात्रियों में काफी घबरा गए।

जबकि अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। इधर आरपीएफ कमांडेंट गुलाम सर्वर ने बताया कि सूचना मिलने पर दलबल के साथ पंहुचा तो देखा कि दो नाबालिग लड़का पत्थर चला रहा है। दोनो किशोर से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें