मां विपद्तारिणी की हर्षोल्लास से हुई पूजा
साहिबगंज में शनिवार को मां विपद्तारिणी की पूजा विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोचारण के साथ की गई। बंगाली और बिहारी समुदाय के भक्तों ने अपने घरों और मंदिरों में श्रद्धा से पूजा की। रॉबर्टसन क्लब दुर्गा मंदिर...
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 28 June 2025 05:49 PM
साहिबगंज। जगत जननी मां जगदम्बा के स्वरूप मां विपद्तारिणी की पूजा शनिवार को विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुई। बंगाली व बिहारी समुदाय के भक्तों ने अपने घरों और मंदिरों में इसकी पूजा भक्तिभाव से की। वही शहर के बंगाली टोला के रॉबर्टशन क्लब दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां विपद्तारिणी की प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित सूखेन चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन कराया। माता को विभिन्न प्रकार के 13 प्रकार के फल, 13 प्रकार के फूल, 13 प्रकार की मिठाई चढ़ाकर भोग लगाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।