Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsHyena Attack Injures Five Girls in Uttar Palashgachhi Village

उधवा में सियार के हमले से पांच बच्ची घायल

राजमहल के उत्तर पलाशगाछी गांव में एक सियार ने बुधवार रात पांच बच्चियों पर हमला किया। 7 से 15 वर्ष की आयु की ये बच्चियाँ अपने घर के बाहर खेल रही थीं जब सियार ने उन पर हमला किया। सभी बच्चियाँ गंभीर रूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 26 June 2025 04:11 PM
share Share
Follow Us on
उधवा में सियार के हमले से पांच बच्ची घायल

राजमहल, प्रतिनिधि राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी गांव में बीते बुधवार की रात सियार ने काटने की अलग-अलग घटना में पांच बच्ची घायल हो गई। जानकारी के अनुसार अहमद शेख के पुत्री हालिमा खातुन( 7), पेशकार शेख की पुत्री मसुफा खातुन (10), समसुल शेख की पुत्री सेरिना खातुन (15), अनवारुल शेख की पुत्री जेइलोब खातून( 8) चारों मिलकर अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान घर के पास बगीचे की तरफ से अचानक एक सियार जाकर चारों पर हमला कर दिया। इस घटना में चारों बुरी तरह घायल हो गई। वहीं अमानत में हुई एक अन्य घटना में खुशी खातून (4)नामक एक बच्ची को सियार काटकर घायल कर दिया।

आनन-फानन में परिजनों की मदद से सभी को इलाज कराने के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने घायल बच्चियों का इलाज किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें