Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsYouth Wing Meets Ranchi Municipal Administrator to Address Waterlogging and Mosquito Issues

निगम प्रशासक से भाजयुमो के सदस्यों ने की मुलाकात

रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव से मिलकर बरसात के दिनों में जल जमाव और मच्छरों की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 June 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
निगम प्रशासक से भाजयुमो के सदस्यों ने की मुलाकात

रांची, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव से मुलाकात की। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि बरसात के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले जल जमाव व नाली की समस्याओं से पूरे इलाके में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइट की परेशानियों से प्रशासक को अवगत कराया है। साथ ही इन सभी परेशानियों को लेकर वार्ड के लोगों के साथ संवाद कर जल्द से जल्द समाधान करने के लिए भी कहा है। मौके पर राकेश चौधरी, प्रमोद कुमार जायसवाल, लव कुमार, राजकुमार अग्रवाल, विशाल कुमार व अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें