Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsUnknown body found outside control room

कंट्रोल रूम के बाहर मिला अज्ञात शव

रांची के कंपोजिट कंट्रोल रूम के बाहर एक अज्ञात शव बरामद किया गया। शव कंट्रोल रूम के गेट से सटे बस यात्री शेड में पड़ा हुआ था। शाम करीब 5:00 बजे...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 27 April 2021 03:50 AM
share Share
Follow Us on
कंट्रोल रूम के बाहर मिला अज्ञात शव

रांची। वरीय संवाददाता

रांची के कंपोजिट कंट्रोल रूम के बाहर एक अज्ञात शव बरामद किया गया। शव कंट्रोल रूम के गेट से सटे बस यात्री शेड में पड़ा हुआ था। शाम करीब 5:00 बजे कोतवाली थाने की पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इससे पहले वहां से कई राहगीर गुजरे लेकिन नशे की हालत में पड़े रहने की संभावना पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लंबे समय तक पड़े रहने पर कुछ पुलिसकर्मियों का ही ध्यान गया और उससे उठाकर रिम्स भेजा गया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों के अनुसार भीख मांग कर गुजारा करता था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें