युवराज तुम आज भी हम सभी के दिल में बसते हो : माधुरी
रातू में हटिया के पूर्व विधायक युवराज गोपाल शरणनाथ शाहदेव की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उनके परिवार के सदस्य और क्षेत्र के बुद्धिजीवी उपस्थित थे। सभी ने युवराज की प्रतिमा...

रातू, प्रतिनिधि। हटिया के पूर्व विधायक सह छोटानागुपर के युवराज गोपाल शरणनाथ शाहदेव की 15वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को रातू पैलेश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में महाराजा की पुत्री राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी, कल्पना कुमारी देवी, अजय नाथ शाहदेव, कौशलेन्द्र सिंह, अनूप शाहदेव, संजय नाथ शाहदेव, दामोदर मिश्र, राजेश नाथ शाहदेव, प्रो कुमार आदित्येंद्र नाथ शाहदेव, कुमार भाष्कर नाथ शाहदेव,ज्योति भगत ने दीप जलाकर युवराज की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी ने कहा कि युवराज तुम आज भी हम सभी के दिल में रहते हो। यह कहते हुए उनके आंख भर आई।
राजकुमारी कल्पना कुमारी देवी ने भी युवराज की तस्वीर को एकटक देखते हुए शांत थी। युवराज चौक काठीटांड़ में दी गई श्रद्धांजलि युवराज चौक काठीट़ांड़ में रातू चेबंर ऑफ कॉमर्स और क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने युवराज की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, पृथ्वीनाथ शाहदेव, अरविंद पांडेय, नवीन सिन्हा, नीरज वर्मा, डॉ राजू, जगदीश साहू, अशोक तिर्की, ममता चौहान, उमेश चंद्र दूबे, रामधीर तिवारी, रमेश दयाल, कृष्णा रजक, कैलाश बैठा और संजय गुप्ता मौजूद थे। फन कैसल पार्क में दी गई श्रद्धांजलि छोटानागुपर फन कैसल पार्क रातू में स्थापित युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की आदमकद प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर निदेशक नीतेश नाथ शाहदेव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।