Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTransformer Installation Restores Water Supply in Khilari Panchayat

राय में ट्रांसफाॉर्मर लगने के बाद जलापूर्ति शुरू

खलारी प्रखंड के राय पंचायत में विधायक सुरेश बैठा की पहल पर 6 दिन बाद ट्रांसफॉर्मर लगाकर पानी की सप्लाई शुरू की गई। पहले जल गया ट्रांसफॉर्मर पानी की आपूर्ति में बाधा डाल रहा था। विधायक की कोशिशों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 June 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
राय में ट्रांसफाॉर्मर लगने के बाद जलापूर्ति शुरू

खलारी, निज प्रतिनिधि। विधायक सुरेश बैठा की पहल पर खलारी प्रखंड के राय पंचायत में 6 दिन बाद ट्रांसफॉर्मर लगने के साथ पानी की सप्लाई शुरू हो गई। राय पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर छह दिन पूर्व जल गया था। इस कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई थी। पानी की समस्या को देखते राय निवासी कांग्रेस के जोनल प्रभारी मोहम्मद रजा ने विधायक सुरेश बैठा से संपर्क किया। इसके बाद विधायक की पहल पर बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। शनिवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में ट्रांसफॉर्मर लगाकर पानी सप्लाई शुरू की गई।

पानी सप्लाई शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक और मोहम्मद रजा को इसके लिए आभार जताया है। ट्रांसफॉर्मर लगाने के मौके पर सुरेंद्र कुमार महतो, विजय पाहन, मुमताज अहमद, गुलाब, चमन महतो, ढोलू, राजेश सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें