Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTragic Accident Youth Dies After Being Struck by Unknown Vehicle in Bhandara

बेड़ो में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

भंडरा थाना क्षेत्र की खिजरी सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय मनबोध कच्छप की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम को हुई जब वह पैदल घर लौट रहे थे। परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 10:05 PM
share Share
Follow Us on
बेड़ो में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

बेड़ो, प्रतिनिधि। भंडरा थाना क्षेत्र की खिजरी सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे की है। मृतक 50 वर्षीय मनबोध कच्छप निवासी था। ज्ञात हो कि हादसे में घायल मनबोध कच्छप को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ सुमित्रा कुमारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मनबोध कच्छप की बेटी निक्की कुमारी ने बताया कि पिताजी पैदल घर लौट रहे थे। घटना के बाद मनबोध की पत्नी बुधनी देवी, बेटा सचिन कच्छप, बेटी निक्की कुमारी, तनु कुमारी और छोटा भाई अनमोल कच्छप का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर बेड़ो थाना के एएसआई अक्षय कुमार सिंह सदल बल सीएचसी बेड़ो पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें