Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsToll Collection Resumes at Nagdi Amid Protests and Security Concerns

नगड़ी टोल प्लाजा पर कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों से टैक्स वसूली शुरू

इटकी के चौली पतरा स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टैक्स वसूली शुरू हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर टोल प्लाजा बंद रखा था, जिससे कंपनी को 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। आंदोलनकारी तीन मृतकों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 09:03 PM
share Share
Follow Us on
नगड़ी टोल प्लाजा पर कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों से टैक्स वसूली शुरू

इटकी, प्रतिनिधि। नगड़ी के चौली पतरा स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को कंपनी ने कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों से टैक्स वसूली शुरू कर दी है। पिछले 23 जून से मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टोल प्लाजा को बंद कर रखा था। इन चार दिनों टोल प्लाजा बंद रहने से कंपनी को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। ज्ञात हो कि 23 जून को सैकड़ों ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के पास प्रदर्शन कर रांची-गुमला मुख्य मार्ग को साढ़े 10 घंटे तक जाम कर रखा था। आंदोलनकारी चार फरवरी को टोल प्लाजा हाई मास्ट लाइट के टावर से दबकर मारे गए तीन मृतकों और चार घायलों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि टोल वसूली एनएचएआई के अधिकारियों के निर्देश पर शुरू किया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से नगड़ी थाना के एसआई, महिला-पुरुष पुलिस बल और इटकी प्रखंड के बीपीआरओ नियुक्त किए गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें