Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsShri Dhooli Sati Dadi Ji s Religious Ceremony with Bhajan-Kirtan Held in Ranchi
श्री धोली सती दादी जी का हुआ मंगल पाठ
रांची में श्री धोली सती दादी जी का मंगल पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन श्री धोली सती दादी महिला समिति द्वारा किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान संजय सर्राफ के आवास पर हुआ, जिसमें दादी जी का अलौकिक शृंगार और...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 June 2025 09:42 PM

रांची। श्री धोली सती दादी जी का मंगल पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन श्री धोली सती दादी महिला समिति की ओर से शनिवार को किया गया। आयोजन संजय सर्राफ के आवास पर किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में दादी जी का अलौकिक शृंगार, मंगल पाठ और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति की गई। शशि सर्राफ ने अपने सुमधुर आवाज में दादी जी की महिमा और भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सविता सर्राफ, मंजू सर्राफ, आशा सर्राफ समेत दादी भक्त उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।