Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi University Organizes State-level Seminar on Cyber Security
गणित विभाग में साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी आज
रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग ने 'साइबर सुरक्षा: आवश्यकता और जिम्मेवारी' विषय पर राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि विशेषज्ञों में...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 07:19 PM

रांची। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग की ओर से राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। विषय- साइबर सुरक्षा: आवश्यकता और जिम्मेवारी है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। वक्ता के रूप में आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, डीएसपी क्राइम ब्रांच नेहा बाला, सीनियर इंस्पेक्टर जितेंद्र टोप्पो, सीयूजे के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र यादव सहित अन्य विशेषज्ञ होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ अबरार अहमद और सचिव डॉ आशीष कुमार झा हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।