बुढ़मू में फरार उग्रवादी के घर इश्तेहार चिपकाया
बुढ़मू थाना पुलिस ने पिपरवार थाना क्षेत्र के नगड़ुवा होसिर में मनोज मुंडा के घर कोर्ट का इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने परिजनों से कहा कि मनोज को न्यायालय में सरेंडर कराएं। मनोज चार साल से फरार है। इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 28 June 2025 09:47 PM

बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की पुलिस ने पिपरवार थाना क्षेत्र के नगड़ुवा होसिर स्थित मनोज मुंडा के घर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार को चिपकाया। पुलिस ने परिजनों से कहा कि मनोज मुंडा के न्यायालय में सरेंडर कराए। ज्ञात हो कि बुढ़मू थाना में नामजद आरोपी मनोज चार वर्ष से घर से फरार है। इश्तेहार चिपकाने गई टीम में एसआई संजीव कुमार, एएसआई रणविजय सिंह और बुढ़मू थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।