Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPolice Discover Body of 51-Year-Old Rajesh Shah Near Nagdi Investigation Underway

नगड़ी में रेलवे पटरी से बढ़ई मिस्त्री का शव बरामद

नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो गांव के पास से शुक्रवार की सुबह नगड़ी पुलिस ने एक शव बरामद किया। मृतक 51 वर्षीय राजेश शाह लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 June 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
नगड़ी में रेलवे पटरी से बढ़ई मिस्त्री का शव बरामद

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो गांव के पास से शुक्रवार की सुबह नगड़ी पुलिस ने एक शव बरामद किया। मृतक 51 वर्षीय राजेश शाह लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र आरा चमात गांव का निवासी था। वह नगड़ी के पंछिगा चौक के पास एक फर्नीचर दुकान में बढ़ई का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से पारिवारिक झगड़ों को लेकर वह काफी तनाव में रहता था। उसके शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान भी पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आकर उसकी रात में मौत हो गई।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने के बाद मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें