शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य मूल्यपरक समाज का निर्माण है : डॉ मनमोहन
रांची में 13-15 जून को भारतीय शिक्षण मंडल की बैठक तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में हुई। इसमें डॉ ओम प्रकाश सिंह और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हुए। डॉ मनमोहन वैद्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मूल्यपरक...

रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय प्रांत प्रमुख की बैठक 13-15 जून तक तेलंगाना के कान्हा शांति वनम, भाग्यनगर (हैदराबाद) में चली। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड संयोजक डॉ ओम प्रकाश सिंह सहित अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य सभी प्रांतों के प्रांत प्रमुखों, झारखंड से प्रांत अध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार मिश्र, प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहू, महिला प्रमुख डॉ सपना त्रिपाठी, कोष प्रमुख डॉ राहुल कुमार आदि ने हिस्सा लिया। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ मनमोहन वैद्य ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य मूल्यपरक समाज का निर्माण करना है, जिससे समृद्ध व सशक्त भारत को दिशा दी जा सके।
उन्होंने कहा कि हम समाज से जितना लेते हैं, उससे अधिक देने का भाव भारतीय मूल्यों के साथ ही संभव है। बैठक के उद्घाटन सत्र में त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी उपस्थित थे। बैठक में देशभर के सभी राज्यों से भारतीय शिक्षण मंडल के 313 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।