Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMBA Student Shruti Sinha Selected by TCS at 5 88 Lakh Package

मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा श्रुति का टीसीएस में चयन

रांची के मारवाड़ी कॉलेज की एमबीए छात्रा श्रुति सिन्हा का टीसीएस में 5.88 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ है। इससे पहले, उसने महिंद्रा फाइनेंस में भी चयनित हुई थी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 3 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
मारवाड़ी कॉलेज की छात्रा श्रुति का टीसीएस में चयन

रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए छात्रा श्रुति सिन्हा का टीसीएस में 5.88 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज से बीकॉम करने के बाद श्रुति का महिंद्रा फाइनेंस में चयन हुआ था। इसके बाद कॉलेज से एमबीए करने के बाद उसका टीसीएस में मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर चयन हुआ है। मौके पर एमबीए समन्वयक डॉ आरआर शर्मा, डीएसडब्ल्यू तरुण चक्रवर्ती, परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, संतोष रजवार, तौसिफ अली, डॉ प्राची प्रसाद, संतोष यादव, मो अब्दुल्ला, कृष्णकांत और प्लेसमेंट सेल के सहायक समन्वयक अनुभव चक्रवर्ती मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें